Ranchi News: बिहार के भागलपुर से रांची और देवघर के लिए सरकारी बसें चलेंगी। झारखंड के इन दोनों शहरों से भागलपुर भी बसें आएंगी। इसके लिए झारखंड सरकार से मंजूरी मिल गई है। भागलपुर से 25 साल बाद झारखंड के इन शहरों के लिए सरकारी बसों का परिचालन शुरू हो रहा है। होली से पहले इन शहरों के लिए अप और डाउन में बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) द्वारा बसों का परिचालन शुरू किया जा रहा है। फिलहार बीएसआरटीसी द्वारा झारखंड सरकार को रोड टैक्स जमा करना है। फिर भागलपुर डिपो से बसें रांची और देवघर के लिए परिचालित होने लगेंगी।
साल 2021 में खरीदी गईं बसों का इस रूट पर चलाया जाना है। भागलपुर डिपो को बसें मिल चुकी हैं। भागलपुर-रांची और भागलपुर-देवघर से चलने वाली बस के परिचालन का समय, रूट एवं किराया तक कर लिया गया है। भागलपुर से रांची के लिए सरकारी और निजी बस के किराए में 50 रुपए का अंतर है। भागलपुर से देवघर के किराए में 18 रुपए का अंतर है।
