राँची

Ranchi Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमत टूटी, चांदी के भाव स्थिर, जानिए रांची में 10 ग्राम गोल्ड के रेट

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 23, 2022, 10:09 PM IST

Gold, Silver Rate Today in Ranchi (रांची में आज का सोने-चांदी का भाव), 23 november 2022: 23 नवंबर को सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने के दाम में थोड़ा बदलाव हुआ है। रांची में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 49,600 रुपये है, मंगलवार को 49,700 रुपये का भाव था, यानी कीमत 100 रुपये कम हुई है।

Image

रांची में सोने और चांदी की कीमत जानिए

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव
  • रांची में सस्ता हुआ सोना, 100 रुपये गिरे दाम
  • चांदी की कीमत स्थिर, 67,000 रुपये में एक किलो


Ranchi Gold and Silver Rate Today, 23 November 2022: वैश्विक स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। भारतीय बाजार में आज फिर से सोने के भाव में गिरावट हुई है। झारखंड में सोने के भाव में कमी दर्ज की गई है। राजधानी रांची में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड के रेट में 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव में भी 110 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी की कीमत स्थिर रही हैं। चांदी की कीमतों में बुधवार को कोई उतार-चढ़ाव नहीं देखा गया। आपको बता दें कि, सोने और चांदी की दर आए दिन टैक्स, उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते घटती और बढ़ती रहती है।

बैंक बाजार वेबसाइट के अनुसार, रांची में आज यानी बुधवार को 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 49,600 रुपये है। जबकि मंगलवार को 10 ग्राम सोना 49,700 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा था। यानी 23 नवंबर को सोना 100 रुपये प्रति ग्राम सस्ता हो गया।

चांदी की कीमत स्थिर

वहीं, 23 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट 52, 080 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत कल 52,190 रुपये थी। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के दाम में 110 रुपये की गिरावट आई है। वहीं, चांदी की कीमत पिछले दो दिन से न तो बढ़ी और न ही घटी। 23 नवंबर को चांदी की कीमत 67,000 रुपये किलो थी। 22 नवंबर को भी यही रेट थे। आपको बता दें, एक मार्च को 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 49,300 रुपये में बिका लेकिन 9 मार्च को सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया। 9 मार्च को 10 ग्राम सोना 52,500 रुपये पर पहुंच गया। यह इस साल का अब तक का उच्चतम स्तर था। हालांकि उसके बाद से अब तक उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है।

सोने के 22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या है अंतर

24 कैरेट सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है जबकि 22 कैरेट करीब 91 प्रतिशत शुद्ध सोना होता है। 22 कैरेट सोना में 9 फीसदी अन्य धातु जैसे चांदी, तांबा, जिंक मिलाकर आभूषण या जेवर तैयार किए जाते हैं। वहीं, 24 कैरेट सोना सबसे अच्छा होता है, लेकिन उसके आभूषण या जेवर नहीं बनाए जा सकते, क्योंकि अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट में गोल्ड बेचते हैं। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर जान सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए आपको कीमत मिल जाएंगी। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर चेक कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'