राँची

सुनसान जगह पर तीन नाबालिगों समेत पांच दरिंदों ने किया युवती से दुष्कर्म

झारखंड के रांची में एक युवती के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस सिलसिले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

Image

झारखंड में तीन नाबालिग समेत पांच ने युवती से किया दुष्कर्म

Photo : Times Now Digital

झारखंड के रांची में एक युवती के साथ कथित तौर पर हुए सामूहिक बलात्कार ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है। इस सिलसिले में तीन नाबालिगों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। ये जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, ये घटना 7 मई को रात करीब 11 बजे रांची शहर से करीब 45 किलोमीटर दूर चान्हो पुलिस थानाक्षेत्र में हुई। पुलिस के बयान में कहा गया है कि लड़की ने शिकायत दर्ज करायी है कि उसका नाबालिग प्रेमी अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर उसे मोटरसाइकिल से एक सुनसान जगह पर ले गया, जहां उन्होंने उसके साथ बलात्कार किया। इसमें कहा गया है कि शिकायत के आधार पर 8 मई को थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त

बयान के अनुसार ये कहा गया है कि पुलिस की एक टीम गठित की गई है और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि उनके कब्जे से तीन मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। इसमें कहा गया है कि पांच आरोपियों में से दो को जेल भेज दिया गया है, जबकि तीन नाबालिगों को किशोर सुधार गृह में रखा गया है।

(इनपुट - भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित