Ranchi News: गणतंत्र दिवस पर कहीं घूमने जा रहे हैं तो शहर के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं। इन फूड्स को खाकर अपने ट्रिप को आप यादगार बना सकेंगे। शहर का चिल्का बेहद फेमस है। यह चावल से बनाया जाता है, जो डोसा की तरह दिखता है। रांची के अलावा सूबे के कई हिस्सों में यह लोकप्रिय व्यंजन है। दुस्का भी लजीज व्यंजन है। यह डीप फ्राइड स्नैक है। रांची एवं आसपास के लोग इसे नाश्ते में खाते हैं। यह चावल और चने के बैटर से बनाया जाता है। इसे लोग आलू की सब्जी के साथ खाते हैं।
ट्रिप के दौरान आप हांडिया खा सकते हैं। हांडिया को रिफ्रेशिंग ड्रिंक के रूप में जाना जाता है। इसे चावल को फर्मेंटेशन कर बनाया जाता है, जिसमें 20-25 तरह के हर्ब्स का प्रयोग किया जाता है। वैसे यह गर्मी के मौसम में अधिक पिया जाता है।
