राँची

Ranchi Rail News: यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 21, 2023, 04:15 PM IST

Ranchi Sampark Kranti Express: रांची से दिल्ली जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। अब रांची से आनंद विहार जाने एवं वहां से रांची आने वाली ट्रेन में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। यह अतिरिक्त कोच अगले छह महीने तक लगे रहेंगे। अतिरिक्त कोच एसी क्लास में लगाए जाने हैं। वहीं, रांची एयरपोर्ट से लोगों को एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलने लगी है।

Image

रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, जिसके बढ़ेंगे कोच

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रेन में अस्थाई तौर पर लगाए जाएंगे अतिरिक्त दो कोच
  • 26 जनवरी से 27 जुलाई तक लगे रहेंगे अतिरिक्त कोच
  • आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति में ही अतिरिक्त कोच

Ranchi News: रेलवे ने रांची और दिल्ली के यात्रियों को नए साल में बड़ी सौगात दी है। रांची-आनंद विहार टर्मिनल रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कोच लगेंगे। यह कोच अस्थाई तौर पर लगाए जाने हैं। 26 जनवरी से 27 जुलाई तक रांची-संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अस्थाई तौर पर एसी टू टियर का एक कोच और एसी प्रथम श्रेणी सह एयसी टू टियर का एक संयुक्त कोच लगेगा। आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 28 जनवरी से 29 जुलाई तक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।

रांची एयरपोर्ट से शुरू हुई नईं सुविधाएं

रांची एयरपोर्ट से अब लोगों के लिए एयर एंबुलेंस, हेलीकॉप्टर और चार्टर विमान की सेवा बहाल हो गई है। झंकार एविएशन ने यह सेवा शुरू की है। एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग में कार्यालय भी खोल दिया गया है। झंकार एविएशन के मुताबिक रांची एयरपोर्ट पर लोगों को पहली बार यह सेवा मिल रही है। इससे पहले एयर एंबुलेंस जरूरतमंद लोगों को ऑनलाइन बुकिंग पर मिलता था, जिसमें काफी समय लगता था।

कंपनी ने जारी किया टॉल फ्री नंबर

झंकार एविएशन द्वारा सेवा शुरू किए जाने से पहले लोगों को एयर एंबुलेंस के लिए अधिक पैसे देने पड़ते थे। इतना ही नहीं ठगी की आशंका बनी रहती थी। अब देश भर में किसी भी बड़े अस्पताल के लिए झंकार एविएशन द्वारा बुकिंग की जा सकेगी। इसके अतिरिक्त शादी एवं अन्य जरूरी काम के लिए चाटर्ड विमान की भी सेवा मिलेगी। इसके कंपनी ने टॉल फ्री नंबर भी जारी कर दिया है।

ट्रेनें एवं फ्लाइट हो रहीं देर

कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें लगातार देर हो रहीं हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों के बाद पैसेंजर ट्रेनें भी देर होने लगी हैं। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फ्लाइट भी घंटों देर से लैंड कर रही है। रांची एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट शुक्रवार एवं शनिवार को देर से लैंड की है। इससे यात्री काफी परेशान रहे। शुक्रवार की सुबह एयर एशिया की दिल्ली से आने वाली फ्लाइट दो घंटे देर से आई। पुणे से सुबह 7.45 बजे आने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9.20 बजे रांची आई। दोपहर में एयर एशिया की बेंगलुरु सेवा और शाम को दिल्ली से आने वाली एयर एशिया की फ्लाइट दो-दो घंटे देर से आई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article