राँची

Ranchi Rail News: रांची से गुजरने वाली एक दर्जन एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, अपनी ट्रेन का भी देखें लें स्टेटस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 04:12 PM IST

Ranchi Train Cancelled: रांची मंडल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बेहद जरूरी खबर है। रविवार को पूरी जाने वाली ट्रेन रि-शिड्यूल होकर चल रही है। वहीं, कई ट्रेनों का रद्द किया गया है। अलग-अलग तिथि में एक दर्जन ट्रेनें रद्द रहेंगी। इनमें अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेन है। रेलवे के विकास कार्यों की वजह से ट्रेनें रद्द की गईं हैं। इसकी जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे ने साझा की है।

Image

रांची रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • रविवार को रि-शिड्यूल होकर चल रही राउरकेला-पूरी स्पेशल ट्रेन
  • पूरी-शालीमार गरीब रथ एक्सप्रेस एक फरवरी को रहेगी रद्द
  • हावड़ा-जसलमेर-हावड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 1-2 फरवरी को रहेगी रद्द


Ranchi Junction: रांची मंडल से गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनें फरवरी में अलग-अलग तिथि में रद्द रहेंगी। खड़गपुर रेल मंडल के नेकुरसेनी स्टेशन पर विकास कार्य होने के कारण ट्रेनें रद्द की गईं हैं। वहीं, रविवार को ट्रेन नंबर 02835 राउरकेला-पूरी स्पेशल ट्रेन रि-शिड्यल की गई। यह ट्रेन दोपहर 1.30 बजे की जगह दोपहर 3.25 बजे रवाना हुई है। लिंग ट्रेन के चलने की वजह से राउरकेला-पूरी स्पेशल ट्रेन रि-शिड्यूल की गई।

वहीं, ट्रेन नंबर 12882 पूरी-शालीमार गरीब रथ एक्सप्रेस एक फरवरी को परिचालित नहीं होगी। ट्रेन नंबर 12881 शालीमार-पूरी गरीब रथ एक्सप्रेस दो फरवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 08017/08018 खड़गपुर-बालासोर-खड़गपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल 31 जनवरी, 1 फरवरी और दो फरवरी को नहीं चलेगी। ट्रेन नंबर 18007 शालीमार-भंजपुर एक्सप्रेस भी एक फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18008 भंजपुर-शालीमार एक्सप्रेस दो फरवरी को नहीं चलेगी।

इन ट्रेनों का इस दिन नहीं होगा परिचालन

ट्रेन नंबर 08061/08062 हावड़ा-जागेश्वर-हावड़ा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन एक और दो फरवरी को नहीं चलेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 12074/12073 भुवनेश्वर-हावड़ा-भुवनेश्वरजन शताब्दी एक्सप्रेस 30 जनवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 12278/12277 पूरी-हावड़ा-पूरी शताब्दी एक्सप्रेस भी 30 जनवरी और 2 फरवरी को रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर 18046 हैदराबाद-शालीमार ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस 29 जनवरी, 31 जनवरी और एक फरवरी को नहीं चलनी है। ट्रेन नंबर 18045 शालीमार-हैदराबाद ईस्ट कोस्ट एक्सप्रेस 30 जनवरी, 1 और 2 फरवरी को परिचालित नहीं जाएगी।

हावड़ा-भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस भी रद्द

ट्रेन नंबर 18043/18044 हावड़ा-भद्रक-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन 31 जनवरी, 1 फरवरी और 2 फरवरी को परिचालित नहीं की जानी है। ट्रेन नंबर 12821/12822 शालीमार-पूरी-शालीमार धौली एक्सप्रेस एक और दो फरवरी को नहीं चलनी है। ट्रेन नंबर 22836 पूरी-शालीमार एक्सप्रेस 31 जनवरी को परिचालित नहीं की जाएगी। ट्रेन नंबर 22835 शालीमार-पूरी एक्सप्रेस ट्रेन 1 फरवरी को नहीं चलाई जाएगी। इन सभी ट्रेनों के रद्द होने की जानकारी दक्षिण-पूर्व रेलवे द्वारा संबंधित स्टेशनों को दे दी गई है। इसके अतिरिक्त ट्रेनों के यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के माध्यम से सूचना दे दी गई है।

रांची से दिल्ली जाने-आने वाली ट्रेन में लगेगी अतिरिक्त कोच

रांची से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच लगेंगे। अस्थाई तौर पर कोच लगाए जाएंगे। 26 जनवरी से 27 जुलाई तक ट्रेन के एसी टू टियर का एक कोच और एसी प्रथम श्रेणी सह एयसी टू टियर का एक संयुक्त कोच लगना है। आनंद विहार-रांची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में 28 जनवरी से 29 जुलाई तक अतिरिक्त कोच लगेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article