शहर

यूपी में रामनवमी पर छुट्टियां ही छुट्टियां...योगी सरकार ने त्योहार मनाने को दी इतने दिन की छुट्टी, सरकारी-प्राइवेट दफ्तर सभी रहेंगे बंद

CM Yogi announced holidays for Ram Navami: 26 मार्च पहले से ही राम नवमी के लिए निर्धारित छुट्टी थी और अब 27 मार्च को भी छुट्टी रहेगी। यह फैसला त्योहार के दौरान मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

Image

यूपी में रामनवमी पर छुट्टियां ही छुट्टियां...; योगी सरकार ने त्योहार मनाने को दी इतने दिन की छुट्टी

Ram Navami UP Holidays: योगी सरकार ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने 27 मार्च को एक अतिरिक्त अवकाश घोषित किया है। यह एक अतिरिक्त छुट्टी रामनवमी के त्योहार और सुखदायी बना देगी। अब कुल मिलाकर राज्य में रामनवमी को लेकर अवकाश लगातार दो दिनों तक बढ़ गया है। 26 मार्च पहले से ही रामनवमी के लिए निर्धारित अवकाश था और अब 27 मार्च भी अवकाश रहेगा। यह निर्णय त्योहार के दौरान मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

IANS न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राम नवमी के अवसर पर, योगी सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए 27 मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी। इसके साथ ही, जनभावनाओं का सम्मान करने और मंदिरों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 26 और 27 मार्च को लगातार दो दिन की छुट्टियां दी गई हैं।

सरकार धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस फैसले पर अपनी मंजूरी दे दी है। उन्होंने इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सरकार धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने और श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कदम के साथ, राज्य में 26 और 27 मार्च को लगातार छुट्टियां रहेंगी, जिससे राम नवमी समारोहों में शामिल होने वाले लोगों को राहत मिलेगी और उनके लिए बेहतर व्यवस्थाएं हो पाएंगी। बता दें कि रामनवमी के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कई जगह राम मेले लगाए जाते हैं। इसी प्रकार तीन दिनों तक लखनऊ-अयोध्या रोड पर बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इस दौरान मालवाहक भारी वाहन, ट्रक, ट्रैक्टर आदि को अन्य वैकल्पिक मार्गों से भेजा जा रहा है।

छुट्टियां चार दिनों तक रहेंगी

प्रदेश में अब 26 और 27 मार्च की छुट्टी घोषित कर दी है और फिर 28 मार्च को शनिवार है। शनिवार को ज्यादातर सरकारी व प्राइवेट दफ्तर बंद रहते हैं। ऐसे में 29 मार्च को रविवार है तो इस हिसाब से जिनकी शनिवार को छुट्टी रहेगी, उन लोगों को कुल चार दिन की छुट्टियां मिल जाएंगी।

बात बैंकों की करें तो बैंक 6 दिन में केवल एक दिन ही खुलेंगे। 26, 27, 28, 29 और फिर 30 मार्च को काम करेंगे, लेकिन फिर 31 मार्च को महावीर जयंती के अवसर पर फिर बंद हो जाएंगे। यानी 26 मार्च से 31 मार्च तक बैंक केवल एक दिन ही काम करेंगे।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article