शहर

Rajasthan Ka Mausam 14-Nov-2025: राजस्थान में लुढ़का पारा, कई जिलों में शीतलहर शुरू, कड़ाके की ठंड से कांपे लोग

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 14-Nov-2025 जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 2 डिग्री कम बना हुआ है। इस बीच प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर चल रही है, जिससे ठंडक और बढ़ गई है।

Image

राजस्थान में लुढ़का पारा

Rajasthan Ka Mausam 14-Nov-2025: पहाड़ों से आ रही हवाओं के कारण राजस्थान में मौसम ठंडा बना हुआ है। यहां सर्दी के तेवर देखने को मिल रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है। तापमान में कमी के साथ यहां शीतलहर की शुरुआत भी हो गई है। प्रदेश के कई जिलों कोल्ड वेव से भीषण सर्दियां शुरू हो गई है। प्रदेश में ठंड की शुरुआत हुई ही है और लोग को अभी से ठिठुरता हुआ देखा जा रहा है।

राजस्थान में आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

राजस्थान में मौसम की चाल बदली हुई है। मौसम विभाग कि रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहेगा। बता दें कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में सर्द हवाओं का दौर जारी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा कई जिलों में सुबह और देर रात के समय कोहरा भी देखा जा रहा है। दिन के समय यहां अच्छी धूप खिली रहेगी, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलेगी।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान का मौसम आगामी दिनों में भी शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के किसी भी जिले में आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण तापमान में जरूर कमी आएगी। आईएमडी के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं से रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री की कमी दर्ज की जाएगी।

प्रमुख जिलों में न्यूनतम तापमान

राजस्थान के नागौर में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री, सिरोही में 8.4 डिग्री, सीकर में 9.4 डिग्री, पिलानी 9.8 डिग्री, करौली में 10.0 डिग्री, अलवर में 10.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 11.5 डिग्री, जालौर में 11.5 डिग्री, अजमेर में 11.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 12.2 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.4 डिग्री, जोधपुर 12.7 डिग्री, बीकानेर 14.2 डिग्री, जयपुर 14.4 डिग्री, जैसलमेर 14.6 डिग्री, दौसा में 15.9 डिग्री और बाड़मेर में 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि इन जिलों में अधिकतम तापमान 27 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article