शहर

राजस्थान का मौसम (8 April 2026) Rajasthan Weather Today: कहीं ओले-कहीं तूफान, राजस्थान में मौसम बना आफत! आज भी इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 April 2026: राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश हुई। साथ ही कई जगहों पर ओले भी गिरे। आज भी कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट है।

Image

राजस्थान में आज किन जिलों में होगी बारिश (AI Image)

राजस्थान में आज का मौसम (8 April 2026): राजस्थान में बीते 24 घंटे में मौसम का तूफानी रूप देखने को मिला। इस दौरान कहीं तेज बारिश हुई, तो कहीं आंधी-तूफान ने जनजीवन को प्रभावित किया। उदयपुर में अंधड़ के कारण खेरवाड़ा में एक मकान की दीवार ढह गई। नागौर में भारी बारिश हुई, साथ ही ओले भी गिरे। जैसलमेर में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। नागौर में तेज बारिश के साथ कई गांवों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों को भारी नुकसान हुआ। राजस्थान में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं।

राजस्थान में 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Rajasthan Weather Today)

मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को एक्टिव हो वेदर सिस्टम के प्रभाव से राजस्थान में मौसम बिगड़ा हुआ है। इस सिस्टम का असर आज भी राज्य के कई हिस्सों में देखने को मिल सकता है। राजस्थान में आज भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं आंधी-बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। इस दौरान भरतपुर, डीग और धौलपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

राजस्थान में अगले 4 दिन मौसम का हाल

राजस्थान में 9 अप्रैल के बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। जिसके बाद फिर से तेज धूप निकलने लगेगी, जिससे तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। 10 अप्रैल से दिन का पारा करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जिससे गर्मी फिर से पैर पसारने लगेगी। मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक राजस्थान में मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं भी बारिश होने का कोई पूर्वानुमान नही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!