बिहार में आज का मौसम (8 April 2026): बिहार में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बक्सर, नालंदा, सुपौल समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। पटना में आज तड़के हल्की बारिश भी देखने को मिली। जहानाबाद में भी सुबह बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया है। साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान भी कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। जिससे यहां का मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने आज पूरे दिन मौसम का मूड बिगड़ने रहने की संभावना जताई है।
बिहार में 8 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम (Bihar Weather Today)
बिहार में आज सभी 38 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें तेज आंधी के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। बिहार के 26 जिलों में आज येलो अलर्ट है। इन जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है। जिसकी रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।
बिहार में किन जिलों में अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट - पटना, नालंदा, जहानाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया।
- येलो अलर्ट - गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, पटना, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, रोहसास, कैमूर, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, अरवल, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा।
बिहार में अगले 2 दिन बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बिहार में आगामी दो दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा ही रहेगा। इस दौरान आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर से कल इसका असर ज्यादा नजर आएगा। 9 अप्रैल को राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और ठनका गिरने की संभावना है, साथ ही कहीं-कहीं आंधी आने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत में एक्टिव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बिहार में मौसम में बदला देखने को मिल रहा है। साथ ही बंगाल की खाड़ी से नमीयुक्त हवाएं भी इधर आ रही हैं। दोनों वेदर सिस्टम के प्रभाव से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। इसके अलावा क्षेत्र में एक चक्रवाती परिसरंचरण भी बना है। जिसके कारण बादल तेजी से बन रहे हैं, साथ ही बारिश की गतिविधि में भी बढ़ोत्तरी हो रही है।
पटना में आज कैसा रहेगा मौसम
पटना में आज दिनभर बादल छाए रहने की संभावना है। दिनभर रुक-रुककर बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाओं के साथ ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। पटना में आगामी एक से दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट हो सकती है, जिसके कारण गर्मी से फिलहाल राहत बनी रहने की संभावना है।
