शहर

दिल्ली का मौसम (8 April 2026) Delhi Weather Today: गर्मी गायब, ठंडी हवाओं का राज! दिल्ली-NCR में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 8 April 2026: दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तेज हवाओं के कारण मौसम कूल-कूल हो गया है। तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज भी राजधानी में मौसम बिगड़ा रहने की संभावना है।

Image

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम (AI Image)

दिल्ली में आज का मौसम (8 April 2026): दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। पिछले हफ्ते जहां धूप की तपिश परेशान कर रही थी, वहीं अब बादलों ने आसमान को ढक लिया है और बारिश के कारण गर्मी लगभग गायब हो गई है। मंगलवार को राजधानी में सुबह की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई। दिनभर यहां रुक-रुककर बारिश होती रही, साथ ही हवाओं के बहाव ने मौसम को कूल-कूल बना दिया। जिसके कारण कुछ लोगों को सुबह के समय सिहरन का भी एहसास हुआ, जैसे अप्रैल नहीं बल्कि फरवरी का महीना चल रहा हो। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में आए इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ को वजह बताया है। आज भी राजधानी में तेज हवाओं संग बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बारिश का मौसम थमने के बाद गर्मी फिर से जोर पकड़ेगी और तापमान में उछाल देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR में 8 अप्रैल को कैसा मौसम रहेगा (Delhi Weather Today)

दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भी मौसम ठंडा बना हुआ है, गर्मी का नाम-ओ-निशां भी महसूस नहीं हो रहा है। हालांकि सुबह के समय बारिश दर्ज नहीं की गई। लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही मौसम में बदलाव आने की संभावना है। जिसके बाद एक बार फिर यहां काले बादल डेरा डाल लेंगे और तेज हवाओं संग बारिश शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया जा सकता है।

3 साल बाद अप्रैल में सबसे ठंडा दिन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में सामान्य से 6.3 डिग्री कम 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। यह तीन साल में अप्रैल में सबसे ठंडा दिन दर्ज किया गया। इससे पहले 2023 में 1 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस से अधिक 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। IMD के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच सफदरजंग और लोधी रोड में 3-3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं पालम और रिज में 2.1 मिलीमीटर और आयानगर में दो मिलीमीटर बारिश हुई।

दिल्ली-NCR में अगले चार दिन कैसा मौसम रहेगा

  • 9 अप्रैल को दिल्ली का मौसम - 9 अप्रैल को दिल्ली-NCR में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान 31 डिग्री अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
  • 10 अप्रैल को दिल्ली-NCR का मौसम - 10 अप्रैल को दिल्ली में दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
  • 11 अप्रैल को दिल्ली-NCR का मौसम - 11 अप्रैल को दिल्ली में दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!