शहर

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में कुदरत का कहर, जयपुर-उदयपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और ओले; जानें आज कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 5 May 2026: राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित है। आज 14 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है।

Image

राजस्थान में आज भी बारिश-ओले

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में आज का मौसम (5 May 2026): राजस्थान में पिछले तीन दिनों से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। सोमवार को प्रदेश के जयपुर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, अजमेर, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश हुई और बड़े आकार के ओले गिरे। अचानक आए इस अंधड़ और ओलावृष्टि ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

कहीं उड़े टेंट, कहीं गिरा टावर

तेज हवाओं और आंधी के कारण प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से नुकसान की खबरें सामने आई हैं। डीडवाना-कुचामन में अंधड़ के कारण एक मोबाइल टावर एक घर पर गिर गया। इस हादसे में घर की छत, दीवार और एसी यूनिट क्षतिग्रस्त हो गई, साथ ही पार्किंग में खड़ी कार और स्कूटी को भी भारी नुकसान पहुंचा है। भीलवाड़ा में आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि शादी समारोह के लिए लगाए गए टेंट तक उड़ गए। पाली के रणकपुर-सायरा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि हुई। राजसमंद में भी आंधी-बारिश ने भारी उत्पात मचाया, जिससे कई टीन शेड और शटर उखड़ गए।

सीकर में सबसे ज्यादा बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सीकर के श्रीमाधोपुर में सबसे अधिक 48.0 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 7 मिमी और भीलवाड़ा में 3.2 मिमी बारिश हुई. आंधी और बारिश के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान में गिरावट आई है, जो अब 30 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है.

आगे कैसा रहेगा मौसम? (Rajasthan Weather Today)

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि आंधी-बारिश का यह दौर 5 मई को भी जारी रहने की संभावना है। विभाग ने 5 मई के लिए राज्य के 14 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने और तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। आज के लिए अलवर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, खैरथल-तिजारा, कोटपुतली-बहरोड़, सीकर, चुरू, डीडवाना-कुचामन, हनुमानगढ़ में आंधी-बारिश और बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान