शहर

राजस्थान का मौसम (16 Jan 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में बर्फीली हवाओं का कहर, जीरो डिग्री के पास पहुंचा पारा; जानें कब मिलेगी ठंड से राहत

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 16 Jan 2026: राजस्थान में कड़ाके की ठंड के साथ ही शीतलहर का असर भी बना हुआ है। जिसके प्रभाव से रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। गुरुवार को फतेहपुर में 0.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा रहा। राजस्थान में जल्द ही ठंड से राहत मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहेगा:

Image

राजस्थान का मौसम

राजस्थान में आज का मौसम (16 Jan 2026): राजस्थान में तेज ठंड, कोहरे और शीतलहर का अटैक लगातार जारी है। दिन-रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। कुछ जगहों पर पारा जीरो के पास भी दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को फतेहपुर में 0.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। हालांकि आने वाले दिनों में ठंड से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। 17 जनवरी से राज्य में उत्तरी हवाओं का असर कम होगा और धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 24 घंटे में राज्य के उत्तरी हिस्से में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की भी संभावना है। सुबह के समय हल्के से घना कोहरा भी दर्ज किया जा सकता है। हालांकि इस दौरान तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। लेकिन 24 घंटे बाद 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है। राजस्थान में फिलहाल आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क ही बने रहने का पूर्वानुमान है।

शहरअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
अजमेर26.9 डिग्री6.3 डिग्री
अलवर22.5 डिग्री1 डिग्री
जयपुर25.2 डिग्री7.6 डिग्री
सीकर24.2 डिग्री1 डिग्री
कोटा23.9 डिग्री7.6 डिग्री
चित्तौड़गढ़26.7 डिग्री6.2 डिग्री
जैसलमेर29.3 डिग्री8.3 डिग्री
जोधपुर28.3 डिग्री7.2 डिग्री
माउंट आबू22.7 डिग्री3.1 डिग्री
चूरू25.2 डिग्री3.7 डिग्री
सिरोही21.7 डिग्री3.8 डिग्री
फतेहपुर26 डिग्री0.4 डिग्री

हनुमानगढ़ में रहा सबसे ठंडा दिन

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे ठंडा दिन हनुमानगढ़ में रहा। जहां का अधिकतम तापमान 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय राज्य के उत्तरी भाग में हल्का कोहरा छाया रहा। साथ ही सर्द हवाएं भी दिनभर चलती रहीं। जिससे दिन में भी ठंड का असर बना रहा। सर्दी और कोहरे को देखते हुए हनुमानगढ़ में 5वीं तक के बच्चों की 17 जनवरी तक छुट्टी बढ़ा दी गई है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा राजस्थान का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में गुरुवार को सुबह-शाम कड़ाके की सर्दी बनी रही। फलौदी और प्रतापगढ़ को छोड़कर बाकी सभी शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। राज्य में सर्द हवाओं का दौर आज भी जारी रहेगा। 17 जनवरी से ठंडी हवा और कमजोरी होगी और तापमान में इजाफा होने की संभावना है। 17-18 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय होगा। जिसके प्रभाव से कुछ जगहों पर आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। वहीं 22 से 24 जनवरी के बीच एक और मजबूत पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article