देश

ज्ञानेश कुमार ने कल तक नहीं दिया इस्तीफे तो होगा CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, दीपके बोले- 'इस गांधी जयंती पर लें लोकतंत्र बचाने का संकल्प'

CJP October 2 Protest Mumbai: CJP ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से मुंबई से राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करने का ऐलान किया है। अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी।

Image

ज्ञानेश कुमार ने कल तक नहीं दिया इस्तीफे तो होगा CJP का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, दीपके बोले- 'इस गांधी जयंती पर लें लोकतंत्र बचाने का संकल्प'

CJP Nationwide Protest Gyanesh Kumar: CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर एक बड़े राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ज्ञानेश कुमार समय रहते अपना इस्तीफा नहीं देते हैं, तो आगामी 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) से देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।

सोशल मीडिया मंच X पर अभिजीत दीपके ने एक पोस्ट साझा करते हुए इस रणनीति और आंदोलन की पूरी रूपरेखा की जानकारी दी।

गांधी जयंती से मुंबई में पहला प्रदर्शन

अभिजीत दीपके द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, इस आंदोलन की शुरुआत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से होगी:

समय सीमा: संगठन की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि यदि ज्ञानेश कुमार द्वारा कल तक यानी 26 सितंबर तक इस्तीफा नहीं दिया जाता है, तो आंदोलन की अगली रूपरेखा पर तुरंत अमल किया जाएगा।

2 अक्टूबर से आगाज: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को मुंबई से पहला बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसे बाद में देश के अन्य प्रमुख शहरों तक विस्तृत किया जाएगा।

'लोकतंत्र बचाओ' का संकल्प: सीजेपी ने इस गांधी जयंती पर नागरिकों से 'लोकतंत्र की रक्षा' करने और इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।

देशव्यापी आंदोलन में बदलने की तैयारी

सीजेपी की योजना इस मुद्दे को केवल मुंबई तक सीमित रखने की नहीं है। मुंबई में शुरुआती विरोध प्रदर्शन के बाद संगठन इस आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से देश के विभिन्न राज्यों और शहरों में ले जाने की तैयारी कर रहा है, ताकि इस मांग को राष्ट्रीय स्तर पर प्रखरता से उठाया जा सके।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article