शहर

Rajasthan Heatwave Alert: हाय गर्मी! राजस्थान में तपन से लोगों का हाल बेहाल, IMD ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में हाल ही में मौसम ने अचानक करवट ली है, जहां बारिश के बाद अब तेज गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। राज्य के कई इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है और दिन के समय गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

Image

राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट (AI Image)

Rajasthan Heatwave Alert: बारिश के बाद गर्मी ने ऐसा दांव खेला है कि जिससे लोगों का हाल बेहाल है। खासतौर से राजस्थान में पिछले दिनों के मुताबिक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बता दें कि, प्रदेश में तेज गर्मी का दौर जारी है और अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से अनेक जगह ऊष्ण लहर यानी हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, मंगलवार सुबह तक बीते चौबीस घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान कोटा में 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर, उदयपुर, जोधपुर व बीकानेर सहित अनेक जगह अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा।

इन जगहों पर जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, अगले दो दिन तक राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। 23 अप्रैल से राज्य के गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनू, भरतपुर व धौलपुर सहित कई जिलों में ऊष्ण लहर (हीट वेव) चलने का 'येलो अलर्ट' है। राज्य में पड़ रही तेज गर्मी से आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। दोपहर में सड़कों व बाजारों में सन्नाटा छा जाता है और लोग जरूरी काम के लिए ही बाहर निकलते हैं।

राजस्थान में आने वाले दिनों का मौसम

वहीं, मौसम विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि, राजस्थान में आने वाले दिनों में मौसम का रुख काफी गर्म रहने वाला है। 23 से 25 अप्रैल के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान में तेज बढ़ोतरी महसूस होगी। इस दौरान दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती हैं, जबकि रातें भी अपेक्षाकृत गर्म रह सकती हैं। कुल मिलाकर, इस अवधि में राजस्थान में गर्मी का असर बढ़ेगा और लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

राजस्थान में आज का मौसम

राजस्थान में आज किसी खास बारिश या तूफान की संभावना नहीं बताई गई। हालांकि, पूरे उत्तर-पश्चिम भारत की तरह यहां भी अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का रुझान बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर महसूस हो सकता है। राज्य में आने वाले दिनों में लू का असर तेज होने की संभावना जताई गई है, इसलिए आज का दिन अपेक्षाकृत सामान्य लेकिन गर्म रहने वाला है और आने वाले दिनों में गर्मी और तेज होने के संकेत हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article