शहर

10 दिन का मौसम : देशभर में बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं लू की तपिश तो कहीं बारिश और ओलावृष्टि का कहर; IMD का बड़ा अलर्ट

Agle 10 Din Ka Mausam: अगले 10 दिनों का मौसम (21 April to 30 April 2026), दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में अगले 10 दिन का मौसम कैसा रहेगा? (Next 10 Days IMD Weather Forecast): आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। कहीं भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान करेगी, तो कहीं बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम बदला रहेगा।

Image

अगले 10 दिन का मौसम

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

अगले 10 दिन का मौसम : मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। कहीं लू और भीषण गर्मी लोगों को परेशान करेगी, तो कहीं बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम बदला रहेगा। कुछ राज्यों में ओलावृष्टि और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम प्रणालियों की बात करें तो, पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है।

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी निम्न वायुमंडलीय स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम असम एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में भी निचले वायुमंडलीय स्तरों पर चक्रवाती स्थिति देखी जा रही है। तेलंगाना से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक निम्न स्तरों पर द्रोणिका (ट्रफ) या पवन विच्छेदन की स्थिति बनी हुई है। पूर्वी बिहार से लेकर दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश तक उत्तर-दक्षिण दिशा में एक द्रोणिका सक्रिय है। 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) प्रवेश करने की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र के आंतरिक हिस्सों, तेलंगाना के समीपवर्ती क्षेत्र तथा उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में निम्न से मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों के बीच प्रतिचक्रवाती परिसंचरण विकसित है। अब आइए जानें अगले 10 दिन का मौसम कैसा रहेगा (Agle 10 Din ka Mausam)?

इन राज्यों में रहेगा लू का अलर्ट

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिलेगा। कुछ राज्यों में लू जैसी स्थिति रहेगी, जबकि कई क्षेत्रों में बारिश, तेज़ हवा, गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है। पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में इन दिनों लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 19 से 23 अप्रैल तक गर्म हवाओं का असर रह सकता है। झारखंड में 21 अप्रैल को लू के हालात बन सकते हैं। इसके अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश में 21 से 22 अप्रैल, पश्चिम राजस्थान में 21 से 23 अप्रैल तथा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और ओडिशा में 21 से 23 अप्रैल के बीच लू की स्थिति रहने का अनुमान है।

उत्तर-पश्चिम में भारत 10 दिन का मौसम

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में इन समय कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के साथ मौसम बदल सकता है। वहीं, असम और मेघालय में 21 अप्रैल के बीच कई जगहों पर तेज बारिश, बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ तूफानी मौसम देखने को मिल सकता है। अरुणाचल प्रदेश में 21 अप्रैल को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वी भारत में 10 दिन का मौसम

IMD के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल व सिक्किम में 21 से 23 अप्रैल के बीच कई जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बिहार में 23 अप्रैल को तेज तूफानी हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदला रहेगा। वहीं दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 21 से 23 अप्रैल के बीच कई जगहों पर बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पश्चिम भारत में कैसा रहेगा 10 दिन का मौसम?

महाराष्ट्र के तटीय और आंतरिक हिस्सों में 21 से 23 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 19 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। पूर्वी भारत में भी 21 अप्रैल के बीच तापमान बढ़ने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम उत्तर प्रदेश, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में रातें सामान्य से ज्यादा गर्म रह सकती हैं। केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल में भी उमस और गर्मी का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, मौसम के ऐसे मिले-जुले हालात 30 अप्रैल तक रह सकते हैं।

FAQs

आने वाले दिनों में देश का मौसम कैसा रहेगा?

आने वाले दिनों में देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा। कहीं लू और तेज गर्मी होगी, तो कहीं बारिश, तेज हवाएं, गरज-चमक और ओलावृष्टि देखने को मिल सकती है।

किन राज्यों में लू (Heatwave) का अलर्ट जारी किया गया है?

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम कैसा रहेगा?

क्या किसी राज्य में भारी बारिश या ओलावृष्टि की संभावना है?

क्या तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा?

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article