Dausa News: दौसा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां स्कूल में एक छात्र अचानक चलते-चलते गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मामला बांदीकुई के ज्योतिबा फुले उच्च माध्यमिक विद्यालय का है। जहां स्कूल में छात्र अचानक से गिर पड़ा। गश खाकर गिरे छात्र को बांदीकुई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। यतेंद्र उपाध्याय 10 वी का छात्र था। और 5 जुलाई को उसका जन्मदिन था। घटना का वीडियो सामने आया है।
5 जुलाई को था जन्मदिन
मिली जानकारी के अनुसार दौसा जिले में बांदकुई का 16 साल का छात्र जैसी ही स्कूल पहुंचा वह चलते-चलते गिर पड़ा। स्कूल में मौजूद लोगों ने उसे संभाला और अस्पताल लेकर गए। जहां उसे मृत करार कर दिया गया। सूचना मिलने पर छात्र के परिजन अस्पताल पहुंचे। 5जुलाई को उसका जन्मदिन था। वहीं घटना का वीडियों सामने आया है।
सामने आया घटना का वीडियो
छात्र के परिवार वाले यतेंद्र उपाध्याय का शव लेकर गए। इस मामले में अभी ये जानकारी नहीं मिल सकी है कि घटना किस वजह से हुई और बच्चे की जान क्यों गई। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि छात्र स्कूल आया और अचानक गिरकर बेहोश हो गया।
