रायपुर

सूरजपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं को पुलिस ने लात घूसों से पीटा, छत्तीसगढ़ पुलिस का ये कैसा व्यवहार?

  • Edited by: रामानुज सिंह
  • Updated May 26, 2023, 02:23 PM IST

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में महिलाओं के साथ पुलिस दुर्व्यवहार सामने आई हैं। अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं को पुलिस ने लात घूसों से पीटा। पूरा मामला सूरजपुर जिले के तिलसिवा गांव का बताया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर पुलिस का गंदा बर्ताव आया सामने आया है। अतिक्रमण हटाने के दौरान महिलाओं को पुलिस ने लात घूसों से पीटा। पूरा मामला सूरजपुर जिले के तिलसिवा गांव का बताया जा रहा है। नगर सीमा से लगे इस गांव के गौठान के पास अतिक्रमण हटाने पुलिस गई थी। साथ में राजस्व विभाग के एसडीएम और तहसीलदार पटवारी भी मौजूद थे। अभियान के दौरान पुलिस ने महिलाओं के साथ मारपीट की। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने महिलाओं को बाल पकड़कर और लात भी मरते हुए नजर आ रही है। यहां पुलिस ने कुछ महिलाओं को पकड़कर कोतवाली थाने भी लेकर आई साथ ही अपराध दर्ज कर जेल भी भेज दिया गया है। इस पूरे घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article