रायपुर

एनकाउंटर का डर या कुछ और? छत्तीसगढ़ में 5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार को पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है और सरकार की नीति के अनुसार उसका पुनर्वास किया जाएगा।

Image

नक्सल सरेंडर (फाइल फोटो)

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में मंगलवार को पांच लाख रुपये के इनामी नक्सली ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में रूपेश मंडावी उर्फ सुखदेव (34) ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

तो इस वजह से किया आत्मसमर्पण

उन्होंने बताया कि नक्सली ने माओवादियों की ‘खोखली’ और ‘अमानवीय’ विचारधारा तथा नक्सली संगठन के भीतर बढ़ते मतभेदों से निराश होकर तथा राज्य सरकार की नई आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

अधिकारियों ने बताया कि सुखदेव प्रतिबंधित माओवादी संगठन के राजनांदगांव-कांकेर बॉर्डर (RKB) डिवीजन के तहत कोतरी एरिया कमेटी सदस्य (ACM) के साथ-साथ स्थानीय संगठन दस्ते (LOS) के डिप्टी कमांडर के रूप में सक्रिय था। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम है। उन्होंने बताया कि वह 2012 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली को 50 हजार रुपये की सहायता प्रदान की गई है और सरकार की नीति के अनुसार उसका पुनर्वास किया जाएगा।

सात नक्सली गिरफ्तार

इससे पहले बीजापुर जिले से सुरक्षाबलों ने सोमवार को सात नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से विस्फोटक बरामद किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि जिले के भैरमगढ़ और मिरतुर थाना क्षेत्रों से सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया था कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के तहत भैरमगढ़ थाना से स्थानीय पुलिस और जिला रिजर्व गार्ड (DRG) को कोलनार और डालेर गांव की ओर गश्त के लिए रवाना किया गया था।

कहां से गिरफ्तार हुए नक्सली

अधिकारियों ने बताया था कि अभियान के दौरान डालेर गांव के जंगल से छह नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, जिलेटिन की छड़ें, विस्फोटक, बैटरी और अन्य सामान बरामद किया गया। उन्होंने बताया था कि सुरक्षाबलों ने मिरतुर थाना क्षेत्र से भी एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article