रायपुर

रायपुर में बहुमंजिला इमारत का हिस्सा गिरने से दो मजदूरों की मौत, अन्य 6 घायल; तेजी से हटाया जा रहा मलबा

Raipur Multi Storey Building Collapsed: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड में शनिवार को एक बहुमंजिला इमारत का एक हिस्सा गिरने की वजह से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य 9 घायल बताए जा रहे हैं। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

रायपुर इमारत हादसा

Photo : Times Now Digital

Raipur Multi Storey Building Collapsed: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड पर शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में 'स्लैब' डालने के दौरान निर्माण कार्य के लिए तैयार ढांचा गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। फिलहाल मलबे को हटाने का काम तेजी से चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन बिल्डिंग के एक हिस्से पर स्लैब डालने का काम चल रहा था तभी अचानक धरधरा कर स्लैब गिर गया। जिसकी वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई और अन्य 6 घायल हो गए। अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मजदूर की मौत हो गई है। मलबे हटवाने के बाद एक बार और हादसे वाली जगह की जांच की जाएगी।

रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि यह घटना वीआईपी रोड पर विशाल नगर इलाके में हुई, जहां एक बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अपराह्व करीब साढ़े तीन बजे इमारत की 7वीं और 10वीं मंजिल के बीच स्लैब डाला जा रहा था कि तभी निर्माण कार्य के लिए बनाया गया ढांचा टूट गया। पुलिस के मुताबिक, निर्माण सामग्री को घटनास्थल से हटाया जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कोई मजदूर अब भी फंसा हुआ है या नहीं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article