शहर

Kannauj Building Collapsed: कन्नौज में ताश के पत्तों की तरह ढही निर्माणाधीन इमारत, 23 घायल; मुआवजे का ऐलान

Kannauj Building Collapsed: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत की सटरिंग अचानक से भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

Image

कन्नौज में ताश के पत्तों की तरह ढही निर्माणाधीन इमारत

Photo : ANI

Kannauj Building Collapsed: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में शनिवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे स्टेशन की निर्माणाधीन इमारत की सटरिंग अचानक से भरभराकर गिर गई। इस हादसे में 23 लोग घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, निर्माणाधीन इमारत के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

रेलवे की निर्माणाधीन इमारत में लेंटर की ढलाई का काम चल रहा था तभी अचानक भरभराकर सटरिंग गिर गई। जिसमें काम कर रहे कई मजबूर दब गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में 23 लोग घायल हो गए जिसमें से तीन की हालत बेहद गंभीर होने की वजह से उन्हें लखनऊ रिफर किया गया है, जबकि 20 घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुआवजे का ऐलान

इस हादसे में घायल हुए मजदूरों की आर्थिक मदद के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये और मामूली रूप से घायलों को 5,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की गई है। रेलवे और राज्य सरकार की टीमें मौके पर मौजूद हैं।

बचाव कार्य जारी

हादसे वाली जगह पर मौजूद लोग बचाव कार्य में मदद कर रहे हैं और जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। इस हादसे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि सटरिंग गिरने की वजह से निर्माणाधीन इमारत का मलबा बिखरा हुआ है। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बताया कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत ढही जिसमें कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है।

जिलाधिकारी ने बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता फंसे हुए मजदूरों को बचाना है। हम बचाव प्रयासों के लिए अपने पास उपलब्ध सभी संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमें भी राहत कार्य में जुटी हुई हैं।

नए टर्मिनल का चल रहा था काम

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री असीम अरुण ने बताया कि कन्नौज रेलवे स्टेशन पर नए टर्मिनल का काम चल रहा था, आज यहां निर्माणाधीन ढांचा ढह गया। 23 लोगों को बचा लिया गया, 20 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं, उनका इलाज चल रहा है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है। कुछ और लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है...।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article