बिजनेस

सोने का भाव आज का 22 जुलाई 2026: रेट में उछाल, अपने शहर में जानें 24K, 22K, 18K के दाम दाम

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का, Sone Ka Bhav Aaj Ka) 22 July 2026: आपके शहरों में सोने की ताजा कीमत क्या है, यहां 24 से लेकर 10 कैरेट के दाम जानिए।

Image

सोना का ताजा भाव जानिए

Gold Price Today in India (सोना का भाव आज का) 22 July 2026 : पश्चिम एशिया में तनाव के बीच सोने की कीमतों (Gold Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। आज कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता (24 कैरेट) वाले सोने की कीमत 1,900 रुपये बढ़कर 1,49,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 1.95% बढ़कर यानी 2784 रुपये तेजी के साथ 1,45,667 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। यह पिछले कारोबारी दिन 1,42,883 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत 4,154.80 डॉलर प्रति औंस हो गई। वहीं, बुलियन्स अनुसार सोना 1,46,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक बुधवार सुबह तक 1,43,137 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,45,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। फिर शाम तक 1,45,283 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। गुडरिटर्न्स के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 1,46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। आगे आप 24, 23, 22, 20, 18, 16, 14, 12 और 10 कैरेट सोने के ताजा रेट देख सकते हैं। साथ ही शहरों में ताजा रेट क्या है वो भी जानिए। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-चांदी का आज का ताजा भाव, 22 जुलाई 2026

बुलियन्स के मुताबिक सोने का भाव (Gold Rate Today in India)

सोने की शुद्धता10 ग्राम1 औंस1 तोला
24 कैरेट₹146440₹415150₹170805
22 कैरेट₹134237₹380555₹156571
20 कैरेट₹122033₹345959₹142337
18 कैरेट₹109830₹311363₹128104
16 कैरेट₹97627₹276767₹113870
14 कैरेट₹85423₹242171₹99636
12 कैरेट₹73220₹207575₹85402
10 कैरेट₹61017₹172979₹71169

IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है :- (Gold Rate Today in Hindi)

सोने की शुद्धतासुबह के रेटदोपहर के रेटशाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999) 143137 रुपये प्रति 10 ग्राम145440 रुपये प्रति 10 ग्राम145283 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995) 142564 रुपये प्रति 10 ग्राम144858 रुपये प्रति 10 ग्राम144701 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916) 131113 रुपये प्रति 10 ग्राम133223 रुपये प्रति 10 ग्राम133079 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750) 107353 रुपये प्रति 10 ग्राम109080 रुपये प्रति 10 ग्राम108962 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585) 83735 रुपये प्रति 10 ग्राम85082 रुपये प्रति 10 ग्राम84991 रुपये प्रति 10 ग्राम

24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर24 कैरेट सोना (10 ग्राम)22 कैरेट सोना (10 ग्राम)18 कैरेट सोना (10 ग्राम)
दिल्ली₹146560₹134450₹110030
मुंबई₹146510₹134300₹109880
कोलकाता₹146510₹134300₹109880
चेन्नई₹146510₹134300₹112450
पटना₹146560₹134350₹109930
लखनऊ₹146560₹134450₹110030
मेरठ₹146560₹134450₹110030
अयोध्या₹146560₹134450₹110030
कानपुर₹146560₹134450₹110030
गाजियाबाद₹146560₹134450₹110030
नोएडा₹146560₹134450₹110030
गुरुग्राम₹146560₹134450₹110030
चंडीगढ़₹146560₹134450₹110030
जयपुर₹146560₹134450₹110030
लुधियाना₹146660₹134450₹110030
गुवाहाटी₹146510₹134300₹109880
इंदौर₹146560₹134350₹109930
अहमदाबाद₹146560₹134350₹109930
वडोदरा₹146560₹134350₹109930
सूरत₹146560₹134350₹109930
पुणे₹146510₹134300₹109880
नागपुर₹146510₹134300₹109880
नासिक₹146540₹134330₹109910
बैंगलोर₹146510₹134300₹109880
भुवनेश्वर₹146510₹134300₹109880
रायपुर₹146510₹134300₹109880
हैदराबाद₹146510₹134300₹109880

पिछले कारोबारी दिन क्या रहा सोना का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को हाजिर मांग में तेजी और मजबूत वैश्विक रुख के कारण सोने की कीमतों में 800 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 800 रुपये बढ़कर 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई। सोमवार को यह 1,46,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना 50.12 डॉलर या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 4,057.89 डॉलर प्रति औंस हो गया।

पिछले दिन क्या रहा सोने का वायदा भाव

वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमतें 988 रुपये बढ़कर 1.42 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। यह बढ़त मजबूत वैश्विक रुख की वजह से हुई, क्योंकि निवेशकों ने अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने की राजनयिक कोशिशों का आकलन किया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 988 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की तेजी के साथ 1,42,376 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अगस्त डिलीवरी अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा में 66.30 डॉलर यानी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 4,082.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की लगातार खरीदारी देखी गई, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि मंगलवार को सोने की कीमतों में और बढ़ोतरी हुई क्योंकि अमेरिका-ईरान के बीच फिर से शुरू हुई राजनयिक कोशिशों से भू-राजनीतिक तनाव कम हुआ, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और सर्राफा को समर्थन मिला। उन्होंने कहा कि मजबूत हाजिर मांग, खासकर चीन से, और केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी ने कीमती धातुओं को समर्थन देना जारी रखा।

कोटक सिक्योरिटीज में एवीपी (जिंस शोध) कायनात चैनवाला ने कहा कि मंगलवार को हाजिर सोने की कीमत में बढ़ोतरी हुई और यह दिन के 4,082 डॉलर प्रति औंस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया, क्योंकि धातु ने पिछले सप्ताह 4,000 डॉलर से नीचे आई गिरावट के बाद अपनी खोई हुई बढ़त को फिर से हासिल करना जारी रखा।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई। इसकी वजह अमेरिका-ईरान टकराव से जुड़े तनाव का कम होना है, जिससे उर्जा की बढ़ती लागत को लेकर कुछ चिंताएं कम हुई हैं।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article