रायपुर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे जंक्शन में ट्रेन की बोगी में लगी भीषण आग, मौके पर फायर टीम मौजूद

छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे जंक्शन में मालवाहन लाइन में खड़ी AC 3 टियर बोगी में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश शुरू की गई। पुलिस आग लगने की वजह की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में स्थित दुर्ग रेलवे जंक्शन में AC 3 टियर बोगी में आग लगने की सूचना मिली है। गनीमत यह रही की ये ट्रेन मालवाहक लाइन में खड़ी हुई थी, जिस कारण इसका अभी उपयोग नहीं किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची। फायर टीम द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक आग लगने की वजह के बारे में पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है। मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है कि आग अपने आप लगी की लगाई गई है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article