दिल्ली में संसद मार्च के दौरान रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के एक जवान पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में जवान की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में जवान को कुछ लोगों द्वारा घेरकर पीछा करने और मारपीट करते हुए देखा गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - पेपर लीक पर पटना में बवाल! राजभवन की तरफ बढ़ रहे छात्रों को पुलिस ने रोका, पथराव होने पर दागे आंसू गैस के गोले
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक RAF जवान को प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा घेरने, दौड़ाने और उसके साथ मारपीट करने का दावा किया गया है। यह घटना सोमवार को संसद की ओर निकाले गए CJP (Cockroach Janta Party) के मार्च के दौरान होने की बात कही जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - राहुल गांधी के दांव से क्यों बौखलाई AAP, सांसद संजय सिंह ने क्यों कही 'मिलीभगत' की बात
दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस ने बताया कि जवान पर हुए कथित हमले के संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और वीडियो के आधार पर हमले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में नीट (NEET) पेपर लीक और शिक्षा सुधारों की मांगों को लेकर हजारों छात्र अनिश्चितकालीन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को छात्रों के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई पुलिस झड़प के बाद अभी भी जंतर-मंतर पर 5,000 से अधिक छात्र और समर्थक डटे हुए हैं। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश के बाद सफदरजंग अस्पताल से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मेदांता अस्पताल में डॉक्टरों की विशेष निगरानी में होने के बावजूद सोनम वांगचुक ने प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल जारी रखी है।
