रायपुर

छत्तीसगढ़: गाड़ी पलटी को मुर्गियां लूटने लगे लोग, घायल ड्राइवर रह गया कराहते

छत्तीसगढ़ में लोग मुर्गी चोरी में इतने व्यस्त हो गए कि सड़क दुर्घटना में घायल चालक की ओर देखा भी नहीं। बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में सड़क पर एक वाहन पलट गया, जिसमें मुर्गियां भरीं थीं।

Image

छत्तीसगढ़ में मुर्गे की लूट

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नांदघाट थाना क्षेत्र के ग्राम टेमरी में एक अजीबो-गरीब घटना घटी। एक पिकअप वाहन, जिसमें हजारों मुर्गियां भरी हुई थीं, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। वाहन पलटते ही मुर्गियां इधर-उधर भागने लगीं और देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुर्गियों को लूट लिया।

घायल ड्राइवर की नहीं की मदद

ग्रामीण और राहगीर मुर्गियों को पकड़ने में इतने व्यस्त हो गए कि घायल चालक की मदद करना तो दूर, उनकी ओर किसी ने देखा तक नहीं। कुछ लोग पिकअप के ऊपर चढ़कर मुर्गियां निकालने लगे, तो कुछ लोग बोरे में भरकर मुर्गियों को ले भागे। मौके पर पहुंची पुलिस भी मुर्गियों की लूट को रोकने में नाकाम रही।

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग मुर्गियों को लूटने में व्यस्त हैं, जबकि घायल चालक मदद की गुहार लगा रहा है। यह घटना मानवीयता और संवेदनशीलता की कमी को उजागर करती है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!