रायपुर

CM भूपेश बघेल जारी करेंगे एक लाख से ज्यादा युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, 1700 से ज्यादा युवाओं का प्रशिक्षण भी शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 30, 2023, 10:55 PM IST

Raipur News in Hindi: पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि जारी की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।

Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Photo : BCCL

Raipur News in Hindi: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 31 मई (बुधवार) को एक लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में बेरोजगारी भत्ते की राशि जारी करेंगे। वह 32 करोड़ 35 लाख 25 हजार रुपए की राशि इन युवाओं के खाते में ट्रांसफर करेंगे। बता दें कि इस महीने 24 हजार 15 युवा अतिरिक्त जुड़े हैं, जिनका आवेदन स्वीकृत किया गया है। पिछली बार बेरोजगारी भत्ते की पहली किश्त के रूप में 66 हजार 185 युवाओं को 16 करोड़ 54 लाख 62 हजार 500 रुपए की राशि जारी की गई थी। इस बार इन्हें दूसरी किश्त दी जा रही है। इसे मिलाकर 1 लाख 5 हजार 395 युवाओं के खाते में 48 करोड़ 89 लाख 87 हजार 500 रुपए की राशि अंतरित हो जाएगी।

बेरोजगारी भत्ते के लिए ग्रामीण युवा अधिक

जिन युवाओं के खाते में राशि अंतरित की जानी है उनमें महिलाओं की संख्या 64 हजार 25 है जो कुल युवाओं की संख्या का 39 प्रतिशत है। इसी तरह 1 लाख 509 पुरुष हैं जो कुल युवाओं का 61 प्रतिशत है। शहरी युवा 27 हजार 970 हैं जो कुल युवाओं की संख्या का 17 प्रतिशत है। इसी प्रकार ग्रामीण युवाओं की संख्या एक लाख 36 हजार 564 हैं जो कुल युवाओं की संख्या का 83 प्रतिशत हैं।

1680 प्रकरणों पर दाखिल हुई अपील

बेरोजगारी भत्तों के आवेदन की नियमानुसार पात्रता जांच हो रही है। जिन मामलों में भत्ता स्वीकृत नहीं किया गया है। उन्हें अपील का अधिकार दिया गया है। 1680 प्रकरण अपील के लिए कलेक्टरों के समक्ष प्रस्तुत किये गये हैं। इनमें से 187 प्रकरणों में भत्ता स्वीकृत कर लिया गया है। 493 प्रकरण अस्वीकृत कर दिये गये हैं तथा 1001 प्रकरण लंबित है। पोर्टल में भी आनलाईन शिकायत करने की व्यवस्था दी गई है। इसमें 2942 शिकायतें प्राप्त हुई है। इनमें से 1425 शिकायतें निराकृत कर दी गई है। शेष के निराकरण पर कार्रवाई की जा रही है।

1701 युवाओं का प्रशिक्षण शुरू

युवा जब बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन भर रहे हैं तब उन्हें प्रशिक्षण का विकल्प भी दिया जा रहा है ताकि उन्हें नौकरी अथवा व्यवसाय के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके। अब तक 1701 युवाओं का प्रशिक्षण आरंभ हो चुका है। लाइवलीहुड कालेज सहित 33 संस्थानों में यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article