शहर

इसी महीने चलेगी हावड़ा से गुवाहाटी तक वंदे भारत स्लीपर, किराया जानकर खुशी से झूम उठेंगे आप

Vande Bharat Sleeper Train: हाल ही में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर एक बड़ी घोषणा की और बताया कि टेस्टिंग और सर्फिकेशन के कार्य के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद 15 से 20 दिन के भीतर ट्रेन की शुरुआत की जाएगी और इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा।

Image

गुवाहाटी से कोलकाता के बीच दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन (सांकेतिक चित्र | PTI)

Photo : PTI

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घोषणा की है कि लंबे समय से जिस वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की प्रतीक्षा की जा रही थी उसकी टेस्टिंग प्रक्रिया और सर्टिफिकेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। अब यह ट्रेन पटरी पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है और इसका पहला रूट गुवाहाटी से कोलकाता प्रस्तावित किया गया है। रेल मंत्री ने इसे भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ा मील का पत्थर बताया। उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 20 दिन में यानी 18 से 19 जनवरी 2026 के आसपास इसकी शुरुआत की जाएगी और वह जल्द ही सटीक तारीखों की घोषणा करेंगे।

कम किराए में एयरपोर्ट वाली सुविधाएं

रेल मंत्री ने वंदे भारत स्लीपर के किराये की तुलना सीधा हवाई किराए से की। उन्होंने बताया कि आमतौर पर गुवाहाटी-हावड़ा रूट पर हवाई किराया करीब 6,000 रुपये से 8,000 रुपये के बीच होता है। कुछ परिस्थितियों में इसका किराया 10,000 रुपये तक भी पहुंच जाता है। लेकिन हवाई किराए के विपरीत, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का किराया आम जनता को ध्यान में रखते हुए तय किया गया है। वंदे भारत स्लीपर आम लोगों के लिए किफायती रखा गया है। उन्होंने बताया कि 3AC का किराया खाने सहित लगभग 2,300 रुपये है, वहीं 2AC का किराया 3,000 रुपये और फर्स्ट AC का किराया 3,600 रुपये होगा। इससे यात्री कम खर्च में प्रिमीयम सुविधाएं ले पाएंगे। इस दौरान उन्होंने ट्रेन के शेड्यूल के लिए कहा कि उसे इस प्रकार तैयार किया जाएगा, ताकि लोग अपना काम खत्म कर शाम के समय यात्रा शुरू करें और अगले दिन सुबह अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं।

प्रधानमंत्री दिखा सकते हैं हरी झंडी

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उद्घाटन की तैयारी जोरों पर है। रेल मंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाले 15-20 दिनों के भीतर, संभवतः 17-18 जनवरी के आसपास ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। मंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है और सब कुछ सही है। वह अगले 2-3 दिनों में सटीक तारीख की घोषणा कर दी जाएगी। यह ट्रेन विशेष रूप से लंबी दूरी की रात भर की यात्राओं के लिए बनाई गई है, जो पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल के बीच बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

Vrindavan News: प्रेमानंद जी के शिष्य की मौत में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुप्तांग पर मिले 5 टांके, आखिर किसने भरे घाव?

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग

BHU में सुरक्षा और कर्फ्यू नियमों के खिलाफ सड़कों पर उतरीं छात्राएं, निकाला मशाल जुलूस; चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग