शहर

Rishikesh News: राफ्टिंग गाइड की बढ़ी दादागिरी, एडवेंचर स्पोर्ट के लिए आए पर्यटकों के साथ जमकर मारपीट; देखें वीडियो

Rishikesh News: ऋषिकेश में हर साल हजारों लोग राफ्टिंग के लिए पहुंचते है। वायरल हो रही ऋषिकेश की एक वीडियो में राफ्टिंग के लिए आए पर्यटकों के साथ गाइड को मारपीट करते हुए देखा गया है।

Image

ऋषिकेश में राफ्टिंग गाइड ने पर्यटकों के साथ की मारपीट

Photo : Twitter

Rishikesh News: दिल्ली, यूपी, हरियाणा और आसपास के कई इलाकों के लिए एक परफेक्ट गेटवे है उत्तराखंड का ऋषिकेश। भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोग गर्मी से राहत पाने के लिए और वीकेंड बिताने के लिए ऋषिकेश की तरफ अपना रुख कर रहे हैं। गर्मी मे राफ्टिंग करने का अपना ही मजा है। गर्मियों के सीजन में ऋषिकेश में वाटर स्पोर्ट और अन्य स्पोर्ट भी सबसे अधिक होते है। इस दौरान सोशल मीडिया पर ऋषिकेश की कई खूबसूरत वीडियो और फोटो वायरल हो रही है, जो आपके मन को लुभाने के लिए काफी है, लेकिन इसी बीच बह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट की एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में राफ्टिंग गाइड को पर्यटकों के साथ मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

भारत में अतिथि देवो भव की भावना सबसे अधिक देखी जाती है। अपने शहर और अपने घर में आए गेस्ट को लोग पूरा सम्मान देते हैं। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद यहां की स्थिति अतिथि देवो भव की जगह अतिथि कुटो भव पर आ गई है। राफ्टिंग के लिए आए पर्यटकों के साथ गाइड मारपीट कर रहे हैं।

ऋषिकेश में पर्यटकों के साथ मारपीट का क्या है पूरा मामला

सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही पर्यटकों के साथ मारपीट की वीडियो 'Ghar Ke Kalesh' नाम के एक अकाउंट से एक्स पर पोस्ट की गई है। इस कई अन्य प्लेटफॉर्म द्वारा तेजी से शेयर किया जा रहा है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस प्रकार राफ्टिंग गाइड पर्यकों को बुरी तरह से मार रहे हैं। इस घटना को देख यहां अफरातफरी का माहौल बना हुआ है। इस वीडियो में पर्यटकों को पैडल से मारते हुए देखा जा सकता है। ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट पर गाइड ने पर्यटकों के साथ मारपीट क्यों की है इसकी वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। कुछ का कहना है कि पैसों के कारण विवाद हुआ है, तो वहीं कुछ लोग सुरक्षा नियमों पर हुए विवाद के बारे में बोल रहे हैं। बता दें कि अभी तक इस वीडियो को 380k लोग देख चुके है। वीडियो पर लोगों की भारी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कोई यूजर इसे दादागिरी का नाम दे रहा है तो कोई वीडियो को देख ऋषिकेश का अपना प्लान कैंसिल करने की सोच रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article