Punjab News: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा के बाद अब पंजाब में भी पेपर लीक के मामले को लेकर यहां शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा जा रहा है। पंजाब में भी अब विपक्ष ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को फरीदकोट में शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन एस.ओ.आई. और यूथ अकाली दल ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के मुख्य गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल 19 जुलाई को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने फार्मेसी ऑफिसर्स के 454 पदों के लिए परीक्षा आयोजित कराई गई थी। लेकिन इस दौरान जमकर गड़बड़ी हुई और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के माध्यम से प्रश्न पत्र हल करवाया गया। विपक्ष ने कहा यह पेपर लीक का मामला है लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार कह रही है कि यह सिर्फ नकल का मामला है और इस मामले में शामिल कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
लेकिन इस मामले को लेकर अब विपक्ष सड़क पर उतर गया है। फरीदकोट में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के मुख्य गेट के सामने शिरोमणि अकाली दल के छात्र संगठन एस.ओ.आई. और यूथ अकाली दल द्वारा संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा आयोजित फार्मेसी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के दौरान एक कथित नकल गिरोह का पर्दाफाश हुआ था।
कैसे कर रहे थे नकल?
आरोप है कि कुछ अभ्यर्थी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से परीक्षा केंद्र के बाहर बैठे लोगों से संपर्क कर नकल कर रहे थे। यूनिवर्सिटी की फ्लाइंग स्क्वाड ने कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया और आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस मामले में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के साथ-साथ बाहर बैठकर कथित रूप से नकल करवाने वाले लोग भी शामिल हैं। इस मामले को लेकर अब राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।
पेपर लीक और नकल के मामले उजागर
एस.ओ.आई. और यूथ अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यूनिवर्सिटी के बाहर प्रदर्शन करते हुए पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।यूथ अकाली दल के पंजाब प्रधान सरबजीत सिंह झिंझर और अकाली नेता परंबंस सिंह बंटी रमाना ने कहा कि पंजाब सरकार पारदर्शी भर्ती के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन लगातार पेपर लीक और नकल के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सरकार ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने मांग की कि शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें और पूरे मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।ज
