शहर

पंजाब में शिक्षा का नया अध्याय; फिनलैंड के साथ साझेदारी से क्लासरूम बने इंटरैक्टिव और आनंदमय

पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां पारंपरिक रटने वाली पद्धति की जगह अब आधुनिक और आनंदमय शिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में फिनलैंड की टुर्कू यूनिवर्सिटी के साथ सहयोग से स्कूलों में पढ़ाई को अधिक व्यावहारिक और प्रभावशाली बनाया जा रहा है।

Image

सीएम भगवंत मान की पहल से पंजाब की शिक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab Education Reform: पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। फिनलैंड की टुर्कू यूनिवर्सिटी के साथ साझेदारी के जरिए राज्य के स्कूलों में पढ़ाई का तरीका अब अधिक रोचक और व्यावहारिक बनाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य रटने की पुरानी पद्धति से हटकर विद्यार्थियों को सक्रिय भागीदारी और आनंदमय तरीके से सीखने का अनुभव देना है, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। इस कार्यक्रम के तहत वैश्विक शिक्षा विशेषज्ञता को स्थानीय कक्षाओं से जोड़ा जा रहा है। ‘ट्रेन-द-ट्रेनर्स’ मॉडल के माध्यम से करीब 300 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि वे आधुनिक शिक्षण तकनीकों को अपनाकर बुनियादी शिक्षा को मजबूत बना सकें। यह पहल अल्पकालिक नहीं, बल्कि लंबे समय के लिए तैयार की गई रणनीति का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य शिक्षा प्रणाली में बाल-केंद्रित और खेल-आधारित पद्धतियों को स्थायी रूप से शामिल करना है।

सीएम मान ने किया अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन सेंटर का दौरा

फिनलैंड यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने वहां के अर्ली चाइल्डहुड एजुकेशन सेंटर का दौरा कर शिक्षा मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने बताया कि यह सहयोग पहले ही सकारात्मक परिणाम देने लगा है और इससे विद्यार्थियों की भागीदारी और सीखने की रुचि में वृद्धि हुई है। राज्य के शिक्षा विभाग और एससीईआरटी के माध्यम से चलाए जा रहे इस कार्यक्रम का मुख्य फोकस शिक्षकों की भूमिका को मजबूत करना है। शिक्षकों को शोध-आधारित और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप शिक्षण विधियों से प्रशिक्षित किया जा रहा है। चंडीगढ़ के साथ-साथ फिनलैंड के टुर्कू और राउमा शहरों में आयोजित प्रशिक्षण सत्रों में कार्यशालाएं, स्कूल विजिट और प्रैक्टिकल गाइडेंस शामिल है। मई 2026 तक चार बैचों में यह प्रशिक्षण पूरा होने की उम्मीद है, जिससे पूरे प्रदेश के छात्रों को लाभ मिलेगा।

सीधे लागू करने के बजाय प्रासंगिक अनुकूलन पर जोर देना

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस पहल की एक अनूठी विशेषता विदेशी मॉडलों को सीधे लागू करने के बजाय प्रासंगिक अनुकूलन पर जोर देना है।। फिनलैंड के विशेषज्ञ लगातार मार्गदर्शन दे रहे हैं, जिससे वैश्विक स्तर की सर्वोत्तम शिक्षण पद्धतियों को प्रभावी ढंग से पंजाब के स्कूलों में लागू किया जा सके। आगे की योजना के तहत इस कार्यक्रम का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए मास्टर ट्रेनर्स की एक मजबूत टीम तैयार की जा रही है। साथ ही डिजिटल प्लेटफॉर्म और मिश्रित प्रशिक्षण प्रणाली को भी विकसित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक शिक्षकों तक इसकी पहुंच सुनिश्चित हो सके। सरकार का मानना है कि यह सहयोग पंजाब के शिक्षा सुधारों की मजबूत नींव बनेगा और आने वाले समय में विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article