पुणे

Pune Near Tourist Place: हिस्ट्री में है रुचि तो पुणे के पास स्थित इस वीरता के प्रतीक पर्यटन स्थल पर जरूर जाएं, शिवाजी महाराज से जुड़ा है इतिहास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 03:05 PM IST

Lohagad Fort Near Pune: पुणे के पास स्थित लोहागढ़ किला प्रकृति प्रेमियों और इतिहास में रुचि रखने वालों के लिए बेस्ट प्लेस है। यहां के पहाड़ी नजारे आपका दिन बना सकते हैं। लोहागढ़ किला शिवाजी के नाम से जुड़ा हुआ है। ऐसी मान्यता है कि, शिवाजी महाराज यहीं पर अपना खजाना रखा करते थे। यह किला मराठा साम्राज्य का प्रतीक है।

Image

पुणे शहर से कुछ दूरी पर स्थित शिवाजी महाराज से जुड़ा हुआ ऐतहासिक लोहागढ़ किला घूमने के लिए है बेस्ट

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे शहर से 52 किमी दूर है लोहागढ़ किला
  • ट्रेकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए है बेस्ट प्लेस
  • राठा सम्राज्य की वीरता का प्रतीक है लोहागढ़ किला


Pune News: लोहागढ़ किला पुणे के पास का सबसे प्रसिद्ध किला माना जाता है। यह किला महाराष्ट्र के प्रसिद्ध पहाड़ी किलों में से एक है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। इस किले का निर्माण 18वीं शताब्दी में किया गया था। ट्रेकिंग और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है। ऐसा कहा जाता है कि, छत्रपति शिवाजी महाराज इस किले में अपना खजाना भी रखते थे। लोहागढ़ किला अपने आप में एक विशाल संरचना है, जो कभी शक्तिशाली मराठा साम्राज्य के नियंत्रण में हुआ करता था। यह विसापुर किले से भी जुड़ा हुआ है।

बता दें कि, 3400 फीट की ऊंचाई पर स्थित लोहागढ़ किला यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में शामिल है। लोहागढ़ किले की समुद्र तल से ऊंचाई करीब 3400 फीट बताई जाती है। इसके चार प्रमुख द्वार हैं, जिनमें नारायण दरवाजा, हनुमान दरवाजा, गणेश दरवाजा और एक महा दरवाजा है।

लोहागढ़ किले का इतिहास है गौरवशाली

लोहागढ़ किले के इतिहास की बात करें तो अलग-अलग समय में अलग-अलग शासकों ने यहां शासन किया। छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1648 में इस किले पर कब्जा जमाया था, लेकिन पुरंदर की संधि के कारण 1665 में इसे मुगलों को वापस करना पड़ा था। लोहागढ़ का किला जंगलों के बीचों बीच एक पहाड़ पर स्थित है, इसलिए ऊपर से आसपास के क्षेत्र के दृश्य देखने में बहुत ही शानदार लगते हैं। यहां का मनोरम दृश्य पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

ऐसे पहुंचे यहां पर

जानकारी के लिए बता दें कि, लोहागढ़ किले का रास्ता लोहगढ़वाड़ी गांव से शुरू हो जाता है। किले के शीर्ष तक पहुंचने के लिए आपको लगभग 250 से 350 सीढ़ियां चढ़नी पड़ेंगी, जिसमें लगभग 50 मिनट से अधिक का समय लगता है। इस किले को देखने के लिए आपको किसी भी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होगा। यह जगह सभी पर्यटकों के लिए पूरी तरह से फ्री है। आप लोहागढ़ किला अपनी कार से भी जा सकते हैं, ताकि आपको आस-पास की भी जगहों पर घूमने में आसानी हो सके। यदि आप फ्लाइट, ट्रेन या बस से आना चाहते हैं, तो आपको पुणे से लोहागढ़ किले तक पहुंचने के लिए टैक्सी करनी होगी। यह पुणे शहर से लगभग 52 किलोमीटर दूर स्थित है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article