पुणे

Pune News: 7 फरवरी तक पुणे के इन इलाकों में नहीं आएगा पानी, इस कारण की जा रही है कटौती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 04:45 PM IST

Pune News: पुणे के कुछ इलाके के लोगों को पानी की कटौती से दो-चार होना पड़ेगा। इस बात की जानकारी पुणे नगर निगम (पीएमसी) की ओर से दी गई है। वानोव्री में शिंदे छत्री के पास एक पुल पर जल वितरण लाइन की तत्काल मरम्मत की जरूरत थी, जिसके चलते पानी की सप्लाई को 7 फरवरी (मंगलवार) तक के लिए रोका गया है।

Image

पुणे में पानी की कटौती (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के कई इलाकों में 7 तारीख तक पानी की कटौती
  • जल वितरण लाइन की हो रही है मरम्मत
  • लश्कर जल पम्पिंग स्टेशन रहेगा बंद


Pune News: महाराष्ट्र के कई जिलों में बीते कुछ वक्त से लगातार पानी की कटौती बनी हुई है। यह कटौती लीकेज या फिर वाटर पंप स्टेशन की मरम्मत के चलते हो रही है। अब पुणे के कुछ इलाके के लोगों को पानी की कटौती से दो-चार होना पड़ेगा। पानी की यह सप्लाई एक पाइप लाइन की मरम्मत के चलते रोकी गई गई है। इस बात की जानकारी पुणे नगर निगम (पीएमसी) की ओर से दी गई है।

पीएमसी ने बताया है कि वानोव्री में शिंदे छत्री के पास एक पुल पर जल वितरण लाइन की तत्काल मरम्मत की जरूरत थी, जिसके चलते पानी की सप्लाई को 7 फरवरी (मंगलवार) तक के लिए रोका गया है। पीएमसी के अनुसार जल वितरण लाइन काफी वक्त के खराब पड़ी थी। जिसको लेकर कई तरह की शिकायतें भी आ रही थीं।

बुधवार कम दबाव के साथ आएगा पानी

ऐसे में इसकी मरम्मत के लिए लश्कर जल पम्पिंग स्टेशन की जल आपूर्ति को बंद किया गया है। पीएमसी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुणे छावनी, वानौरी, राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) और भारत फोर्ज कंपनी के इलाकों में पानी की कटौती की घोषणा की है। वानोव्री में शिंदे छत्री के पास जल वितरण लाइन की मरम्मत का काम गुरुवार के शुरू हुआ है। पीएमसी ने बताया है कि बुधवार (8 फरवरी) को कम दबाव के साथ पानी की सप्लाई शुरू की जाएगी। ऐसे में पीएमसी के जल आपूर्ति विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों के निवासियों से ध्यान देने और सहयोग करने का आग्रह किया।

इन इलाकों में रहेगी पानी की कटौती

साथ मंगलवार तक वाटर टैंक इस्तेमाल करने की अपील की है। पीएमसी के जल आपूर्ति विभाग के अनुसार कैंप, छावनी, कमान अस्पताल, वानौरी, एसआरपीएफ, सोलापुर रोड पर कालू बाई मंदिर, सोपानबाग, उदयबाग, दोबारवाडी, बीटी कवाडे रोड, भारत फोर्ज कंपनी और घोरपदी में मंगलवार तक पानी की कटौती बनी रहेगी। केवल पुणे ही नहीं महाराष्ट्र को नासिक और कोल्हापुर में भी बीते दिनों पानी की कटौती बनी हुई थी। नासिक के सिडको डिवीजन में बीते बुधवार को पानी की कटौती की गई थी। जल वितरण पाइपलाइन की मरम्मत के कारण पानी की सप्लाई बाधित थी। इससे पहले कोल्हापुर के लोगों के साथ भी यही हाल था।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article