पुणे

Pune News: पुणे में इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, जान लें अपना रूट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 10, 2023, 04:54 PM IST

Pune News: नागरिकों और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे जुलूस के मार्ग पर आने-जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जुलूस मार्ग के दोनों ओर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित है। साथ ही मुख्य सड़क के मुहाने से 100 फीट की दूरी तक वाहनों की पार्किंग भी उन गलियों में प्रतिबंधित है जहां जुलूस जा रहा है।

Image

पुणे में हुआ ट्रैफिक डायवर्जन (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • शुक्रवार को पुणे के कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है
  • छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के जुलूस के चलते किया गया डायवर्जन
  • कई जगह पार्किंग पर भी प्रतिबंध

Pune News: अगर शुक्रवार को आप अपने घर से निकल रहे हैं तो एक बार पुणे ट्रैफिक पुलिस के रूट डायवर्जन जान लें। पुणे ट्रैफिक पुलिस ने शुक्रवार शहर के अलग-अलग हिस्सों में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के जुलूस के लिए ट्रैफिक एडवायजरी जारी की है। पुलिस उपायुक्त, यातायात शाखा, पुणे शहर, विजयकुमार मागर ने जुलूसों के सुचारू और सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए कुछ सड़कों पर ट्रैफिक को बंद करने और मोड़ने का आदेश दिया है। मुख्य जुलूस मार्ग भवानी माता मंदिर, भवानी पेठ और रामोशी गेट चौक से शुरू होता है और पुणे के लालमहल चौक पर समाप्त होता है।

फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसे आवश्यक सेवा वाहनों को डायवर्जन रूट पर छूट दी गई है। नेहरू रोड पर ट्रैफिक रुकने के बाद पावर हाउस से सेवन लव जाने वालों को कादर चौक-क्वार्टर गेट चौक-पुराना मोटर स्टैंड होते हुए जाना होगा या पावर हाउस से समर्थ थाना होते हुए शांताई होटल से क्वार्टर गेट से पुराना मोटर स्टैंड जाना होगा।

इन रास्तों पर हुए डायवर्जन

साथ ही सेवन लव चौक से पावर हाउस जाने वालों को बाहुबली चौक, राजासबाई गंगले पथ से होते हुए पुराना मोटर स्टैंड-क्वार्टर गेट होकर जाना होगा। लक्ष्मी रोड पर ट्रैफिक रुकने के बाद तिलक चौक की ओर जाने वालों को नेहरू रोड-पावर हाउस चौक-अपोलो टॉकीज-फड़के हौद-जीजामाता चौक जाना चाहिए। साथ ही देवजी बाबा चौक से मिथगंज चौक होते हुए स्वारगेट जाने वालों को देवजी बाबा चौक से दारुवाला पुल होते हुए अपोलो सिनेमा से पावर हाउस चौक होते हुए नेहरू रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। गणेश रोड पर ट्रैफिक आवश्यकता के अनुसार शिवाजी रोड होते हुए गाडगिल पुतला-बुधवार चौक होते हुए जाएगा. जुलूस के मोती चौक, फड़के हौद चौक से गुजरने तक केलकर रोड, बुधवार चौक, पसोद्या विठोबा मंदिर से होकर आने वाले ट्रैफिक को अप्पा बलवंत चौक, बुधवार चौक से मोड़कर बाजीराव रोड, शिवाजी रोड होते हुए गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा।

100 फीट की दूरी तक नो-पार्किंग

शिवाजी रोड से स्वारगेट जाने वाले वाहन चालक एसजी बर्वे चौक से जंगली महाराज रोड होते हुए खंडोजी बाबा चौक-तिलक चौक-तिलक रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। एसजी बर्वे चौक से पुणे मनपा भवन जाने वाले वाहन चालकों को जंगली महाराज रोड पर झांसी रानी चौक से बाएं मुड़ना होगा। नागरिकों और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे जुलूस के मार्ग पर आने-जाने से बचें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। जुलूस मार्ग के दोनों ओर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित है, साथ ही मुख्य सड़क के मुहाने से 100 फीट की दूरी तक वाहनों की पार्किंग भी उन गलियों में प्रतिबंधित है जहां जुलूस जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article