पुणे

Pune News: मुंबई और हुबली के बीच चलेगी विशेष ट्रेन, अतिरिक्त भीड़ होगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 12, 2023, 03:07 PM IST

Pune News: रेलवे ने मुंबई और हुबली के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है। यह फैसला हर दिन ट्रेनों पर बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया है। यह ट्रेन पुणे होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी। ऐसे में पुणे के लोगों को भीड़ जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Image

मुंबई और हुबली के बीच ट्रेन शरू (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई और हुबली के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू
  • बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए शुरू की गई ट्रेनें
  • ट्रेन पुणे होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगा


Pune News: महाराष्ट्र से हर रोज लाखों लोग पड़ोसी शहर और राज्य में ट्रेनों के जरिए सफर करते रहते हैं। हालांकि रेलवे के कई रूट पर बहुत सी ट्रेनों में इतनी भीड़ होती है कि हर रोज यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस परेशानी को ध्यान में रखते हुए अब मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला किया है। रेलवे ने मुंबई और हुबली के बीच स्पेशल ट्रेनें शुरू करने का फैसला किया है। यह फैसला हर दिन ट्रेनों पर बढ़ती अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए लिया गया है।

मध्य रेलवे के अनुसार, 13 मार्च से मुंबई के दादर से दोपहर 3:05 बजे ट्रेन संख्या 07318 हुबली के लिए रवाना होगी, जो अगले दिन 05:30 बजे हुबली पहुंचेगी। यह ट्रेन पुणे होते हुए अपने गंतव्य तक जाएगी। ऐसे में पुणे के लोगों को भीड़ जैसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इन रास्तों से होकर गुजरेगी ट्रेन

उसी तरह ट्रेन संख्या 07317 स्पेशल हुबली से 12 मार्च से दोपहर 3:35 बजे दादार के लिए रवाना होगी और अगले दिन 11:35 बजे दादर पहुंचेगी। इस आने और जाने वाले रूट पर यह स्पेशल ट्रेनें पनवेल, पुणे, सतारा, मिराज, उगरखुर्द, कुदाची, रायबाग, चिकोडी रोड, घाटप्रभा, गोकक, पचापुर, बेलगावी, देसुर, खानापुर, लोंडा, तवरगट्टी, अलनावर और धारवाड़ से होते हुई गुजरेंगी। इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मुंबई और हुबली आने-जाने में अब परेशानी का कम सामना करना पड़ेगा।

इस तरह की गई है ट्रेन की संरचना

मुंबई और हुबली स्टेशन ट्रेनों में एक एसी-2 टियर, एक एसी-3 टियर, 4 स्लीपर क्लास, 6 जनरल सेकंड क्लास जिसमें 2 जनरल सेकंड क्लास सह गार्ड की ब्रेक वैन शामिल हैं। विशेष ट्रेन संख्या 07318 के लिए विशेष शुल्क पर बुकिंग 11 मार्च से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर खुलेगी। उपरोक्त विशेष ट्रेनों के स्टॉप पर विस्तृत समय के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर या फिर एनटीईएस एप डाउनलोड कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। गौरतलब है कि, अभी तक मुंबई और हुबली रूट पर ट्रेनों की संख्या कम थी, जिसके कारण अन्य ट्रेनों में काफी भीड़ हो जाती है। भीड़ को लेकर यात्री कई बार रेलवे को अपनी शिकायत भी दर्ज करवा चुके हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!