पुणे

Pune News: पुणे-मुंबई रूट पर MSRTC की ओर से खास सौगात, इस महीने के आखिरी तक चलेंगी 50 ई-बसें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 01:26 PM IST

Pune News: एमएसआरटीसी शिवनेरी से मार्च के अंत तक पुणे-मुंबई मार्ग पर लगभग 50 ई-बसों का परिचालन करेगा, क्योंकि परिवहन विभाग ने दो कंपनी की 70 बसों को अपने बेड़े में शामिल करने का फैसला किया है। पिछले साल 1 जून को दो शिवाई बसें पुणे और अहमदनगर के बीच चलने के लिए शुरू हुई थीं। पुणे से मुंबई का सफर करने वालों को सहूलियत मिलेगी।

Image

पुणे-मुंबई मार्ग पर 50 ई-बसों शुरू (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे-मुंबई मार्ग पर लगभग 50 ई-बसों शुरू होंगी
  • परिवहन कंपनी के बेड़े में ऐसे 70 वाहन शामिल होंगे
  • पुणे से मुंबई का सफर करने वालों को सहूलियत मिलेगी

Pune News: पुणे से मुंबई सफर करने वाले यात्रियों को खास एमएसआरटीसी की ओर से खास सौगात मिलने वाली है। एमएसआरटीसी शिवनेरी से मार्च के अंत तक पुणे-मुंबई मार्ग पर लगभग 50 ई-बसों का परिचालन करेगा। जिसका नाम शिवाई होगा, क्योंकि तब तक परिवहन विभाग के बेड़े में ऐसे 70 वाहन शामिल होंगी। एमएसआरटीसी (महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम) ने जानकारी देते हुए बताया है कि, इसके लिए इन बसों को दो कंपनियों से खरीदा गया है। पहले चरण में एक कंपनी की बसें पुणे से लगभग पांच जिलों में चलेंगी।

वहीं दूसरी चरण में आपूर्ति की गई बसें मौजूदा शिवनेरी बसों की तरह विशेष रूप से पुणे और मुंबई के बीच चलेंगी। पुणे से, यह बसें बोरीवली और ठाणे तक चलेंगी। एमएसआरटीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक शेखर चन्ने ने बताया है कि, मार्च के अंत तक 70 से अधिक ई-बसों की उम्मीद कर रहे हैं।

हाल ही में 22 ई-बसें प्राप्त हुईं

उनमें से करीब 50 पुणे-मुंबई रूट पर चलेंगी। वर्तमान में दोनों शहरों के बीच चलने वाली शिवनेरी बसें अन्य रूटों पर चलेंगी। बताया जा रहा है कि एमएसआरटीसी को हाल ही में 22 ई-बसें प्राप्त हुईं। करीब 8 महीने बाद एमएसआरटीसी की ओर से पुणे और अहमदनगर के बीच ऐसे दो वाहनों को लॉन्च किया जा रहा है। वे अगले महीने की शुरुआत से पुणे से नासिक, अहमदनगर, कोल्हापुर और सोलापुर जैसे जिलों में चलने के लिए तैयार हो जाएंगे।

कोविड की लहर के चलते हुई देरी

आपको बता दें कि, पिछले साल 1 जून को दो शिवई बसें पुणे और अहमदनगर के बीच चलने के लिए शुरू हुई थीं। ट्रांसपोर्ट यूटिलिटी के अधिकारियों ने तब कहा था कि, जुलाई तक और ई-बसें आ जाएंगी। इस बारे में एमएसआरटीसी के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा है कि, आपूर्ति श्रृंखला के मुद्दों और चीन में कोविड की समस्या ने ई-बसों के आगमन में देरी हुई है। आखिरकार अब चीजें वापस पटरी पर आ गई हैं और तो देरी की उम्मीद नहीं है। बहुत जल्द शहर के लोगों को बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। बता दें कि पुणे शहर के बाहर शिवई बसों से हर रोज हजारों लोग सफर करते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article