Pune News: पुणे में मौजूद कई सरकारी स्कूलों की जल्द तस्वीर बदलने वाली है। इन स्कूलों में न केवल शिक्षा का स्तर बेहतर होने वाला है, बल्कि अन्य सुविधाएं भी देखने मिलेंगी। इन स्कूलों की तस्वीर कोई और नहीं बल्कि आर्मी स्कूल बदलने वाले हैं। दरअसल केंद्र सरकार की विद्यांजलि योजना के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) पुणे की ओर से स्थानीय निकायों से संबद्ध तीन स्कूलों को गोद लिया जाएगा।
खडकवासला, दिघी, खड़की और देहू में अन्य एपीएस अपने क्षेत्रों में स्थानीय स्कूलों की मदद करेंगे। शुक्रवार को एपीएस पुणे ने दक्षिणी कमान की ओर से की गई अपनी तरह की इस पहल में घोरपुरी व्हिलेज हाई स्कूल को गोद लिया है। इस बात की जानकारी दक्षिणी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मंजीत कुमार ने दी है।
