पुणे

Pune News: हाउसिंग सोसाइटीज को होली सेलिब्रेशन के दौरान लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए लेनी होगी पुलिस से अनुमति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 06:37 PM IST

Pune Holi News : होली को देखते हुए पुणे की लोनीकंद पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें आसपास के इलाकों की हाउसिंग सोसाइटीज को होली पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Image

लाउडस्पीकर लगाने को लेकर पुलिस सख्त (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • होली पर लाउडस्पीकर को लेकर सख्त हुई लोनीकंद पुलिस
  • लाउडस्पीकर लगाने से पहले पुलिस की अनुमति लेनी होगी
  • हाउसिंग सोसाइटीज के लिए जारी किए सख्त निर्देश


Pune News: होली का त्योहार पर लोग जमकर पार्टी करते हैं। अपने दोस्तों और परिवारों के साथ मिलकर रंगों के इस त्योहार का जश्न मानते हैं। कुछ लोग तेजी म्यूजिक पर गाने बजाकर जमकर डांस भी करती हैं। हालांकि इस दौरान कुछ आसामाजिक तत्व हुडदंग करने की कोशिश करते रहते हैं। इन बातों को ध्यान में रखते हुए पुणे की लोनीकंद पुलिस ने सख्त निर्देश जारी किए हैं, जिसमें आसपास के इलाकों की हाउसिंग सोसाइटीज को होली पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए गए हैं।

इस बात की जानकारी लोनीकंद पुलिस ने एक बयान जारी करके दी है। इस बयान में कहा है कि अगर होली के मौके पर किसी हाउसिंग सोसाइटीज को लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करना होगा तो उसके लिए लोनीकंद पुलिस से अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

तेज आवाज से बुजुर्ग लोगों की बढ़ी परेशानी

ऐसे में कई हाउसिंग सोसाइटीज ने लोनीकंद पुलिस से अनुमति भी ले ली है। इस बाबत वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गजानन पवार ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुलिस ने अनुभव किया है कि बड़ी हाउसिंग सोसाइटी के कई निवासियों ने संपर्क किया और शिकायत की कि लोग लाउडस्पीकर पर संगीत बजा रहे हैं। उसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा। इसलिए इस साल हाउसिंग सोसायटियों में लाउडस्पीकर बजाने से पहले अनुमति लेनी होगी। गजानन पवार ने कहा है कि युवा पीढ़ी के लाउडस्पीकर पर संगीत बजाने के कारण कई बुजुर्ग लोगों, दिल की समस्याओं वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अनुमति के लिए इतने आ चुके हैं आवेदन

पुलिस निरीक्षक ने आगे कहा है कि शोर से बचने के लिए इस साल से हाउसिंग सोसाइटीज जो लाउडस्पीकर पर संगीत चलाने की योजना बना रही हैं, उन्हें आगे की गड़बड़ी से बचने के लिए पुलिस थाने से पूर्व अनुमति लेनी होगी। आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक लोनीकंद थाने को अलग-अलग हाउसिंग सोसायटियों से तीन से चार आवेदन मिले हैं, जिनमें लाउडस्पीकर पर म्यूजिक सिस्टम चलाने की अनुमति मांगी गई है। पुलिस ने उन्हें अनुमति देते हुए राज्य सरकार की ओर से समय-समय पर घोषित ध्वनि प्रदूषण संबंधी सभी नियमों का सख्ती से पालन करने को कहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!