पुणे

Pune News: पहली बार, पुणे के राजा दिनकर केलकर संग्रहालय को किया जाएगा मेटावर्स प्लेटफॉर्म पर एक्सेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2023, 04:18 PM IST

Pune News: मेटावर्स प्लेटफॉर्म BharatVerse (भारतवर्ष) ने राजा दिनकर केलकर संग्रहालय (आरडीकेएम) के साथ एक समझौता तैयार किया है, जिसके तहत BharatVerse इस संग्रहालय के लिए एक मेटावर्स अनुभव के डिजाइन, विकास और फीचर की जिम्मेदार लेगा। राजा दिनकर केलकर संग्रहालय रोजमर्रा की कला और शिल्प के अपने अद्भुत संग्रह के माध्यम से देश की बहुमुखी सांस्कृतिक विरासत है।

Image

BharatVerse का आरडीकेएम के साथ समझौता

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मेटावर्स प्लेटफॉर्म BharatVerse का आरडीकेएम के साथ समझौता
  • संग्रहालय में एक मेटावर्स का एहसास होगा
  • मेटावर्स संग्रहालय को दुनियाभर में एक्सप्लोर करेगा


Pune News: नए युग की तकनीकों के इस्तेमाल के साथ भारत के महत्व को प्रदर्शित करने के लिए बनाए गए भारत के पहले मेटावर्स प्लेटफॉर्म BharatVerse (भारतवर्ष) ने राजा दिनकर केलकर संग्रहालय (आरडीकेएम) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। राजा दिनकर केलकर संग्रहालय रोजमर्रा की कला और शिल्प के अपने अद्भुत संग्रह के माध्यम से देश की बहुमुखी सांस्कृतिक विरासत है। इस सहयोग के साथ BharatVerse इस संग्रहालय के लिए एक मेटावर्स अनुभव के डिजाइन, विकास और फीचर की जिम्मेदार लेगा।

इस बात की जानकारी BharatVerse की ओर से एक आधिकारिक बयान के जरिए दी गई है। BharatVerse के एक बयान के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म डिजिटल की दुनिया में एक खास जगह बनाने की कल्पना करता है जिसे दुनिया भर के लोगों द्वारा अनुभव किया जा सकता है और ऐसी विरासतों के प्रचार को बढ़ाने में मदद करता है।

मेटावर्स संग्रहालय को एक्सप्लोर करेगा

मेटावर्स का अनुभव उपयोगकर्ताओं के लिए हेड-माउंटेड डिवाइस, मोबाइल फोन, वेब ब्राउज़र आदि के माध्यम से सुलभ होगा। शुरुआत करने के लिए, प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत केलकर की मदद से बनाए गए संग्रहालय की BharatVerse प्लेटफॉर्म पर 3-डी वर्चुअल टूर की मेजबानी की जाएगी। इसके लेकर आरडीकेएम के निदेशक सुधन्वा रानाडे ने कहा है कि, BharatVerse पहल के तहत आरडीकेएम के लिए एक मेटावर्स अनुभव तैयार किया जाएगा, ताकि लोग दुनिया भर के संग्रहालय को एक्सप्लोर कर सकें और पुणे आने पर संग्रहालय देखने की योजना बना सकें।

यह ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा

उन्होंने आगे कहा है कि, मेटावर्स BharatVerse का एक व्यापक अनुभव प्रदान करेंगे ताकि आने वाले लोगों को वास्तविक समय में संग्रहालय के अंदर मौजूद होने का अहसास हो सके। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए आरडीकेएम ने BharatVerse के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो यकीनन है कि संग्रहालय को तेजी से बढ़ने में मदद करने वाला एक ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा। आपको बता दें कि आरडीकेएम में प्रदर्शन के लिए पारंपरिक लैंप, पालकी, नक्काशीदार लकड़ी का काम, टिन के बर्तन, कंघी, कटोरे, पत्थर, हुक्का, ताले, थूकदान, संगीत वाद्ययंत्र, लघु चित्र, कांच के चित्र, चूने के कंटेनर, जटिल नक्काशीदार लकड़ी के दरवाजे और खिड़कियां सहित अलग-अलग तरह की कलाकृतियां हैं। प्राचीन आवास, सरौता, मूर्तियां, कांस्य, हथियार और शस्त्रागार, हाथी दांत की वस्तुएं, रसोई के बर्तन, वस्त्र और आरडीकेएम परिसर के भीतर मस्तानी महल का पुनर्निर्माण किया गया। आरडीकेएम संग्रह भारतीय शिल्पकारों की कल्पना और सुंदरता को दर्शाता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article