पुणे

किलों का शहर है पुणे, इतनी ऊंचाई पर बने हैं ये किले कि आसान नहीं है इनतक पहुंचना

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 09:39 PM IST

सिंहगढ़ किला पुणे के ऐतिहासिक किलों में से एक है। यह किला अपनी खास खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सिंहगढ़ किला 2000 साल पुराना है। इस किले के अंदर कई ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी गई हैं। इसी तरह राजगढ़ किला भी पुणे के ऊंचे किलों में से एक है। यह किला इतना ऊंचा है कि लोग इस पर ट्रैकिंग करने तक जाते रहते हैं। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 4,514 फीट है।

Image

किलों का शहर पुणे

KEY HIGHLIGHTS
1.महाराष्ट्र का शहर पुणे हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है
2.पुणे के खूबसूरत किले काफी मशहूर हैं

Pune Highest Forts: महाराष्ट्र का शहर पुणे हमेशा से पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है। इस शहर के तापमान से लेकर खूबसूरत वादियों और जगहों को लोग हमेशा से पसंद करते रहे हैं। पुणे में जितनी खूबसूरत प्रकृति देखने को मिलती है, उतने की खूबसूरत इस शहर के किले रहे हैं। पुणे में ऐसे कई किले हैं जो हमेशा से लोगों की पहली पसंद रहे हैं। यह किली अपनी खूबसूरती के साथ-साथ ऊंचाई को लेकर भी चर्चा में हैं। ऐसे में आज हम आपको पुणे के पांच ऊंचे किलों से रूबरू करवाते हैं।

सिंहगढ़ किला

यह पुणे के ऐतिहासिक किलों में से एक है। यह किला अपनी खास खूबसूरती के लिए जाना जाता है। सिंहगढ़ किला 2000 साल पुराना है। इस किले के अंदर कई ऐतिहासिक लड़ाई लड़ी गई हैं। सिंहगढ़ किले की ऊंचाई समुद्र तल से करीब 1300 मीटर है। वही यह पर्वत के आधार से लगभग 750 मीटर ऊपर है।

राजगढ़ किला

यह भी पुणे के ऊंचे किलों में से एक है। यह किला इतना ऊंचा है कि लोग इस पर ट्रैकिंग करने तक जाते रहते हैं। यह किला इतना बड़ा और ऊंचा है कि इसको आपको इसको घूमने के लिए एक दिन कम पड़ सकता है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 4,514 फीट है। राजगढ़ का किला इसलिए मशहूर है क्योंकि यह छत्रपति शिवाजी महाराज के शासनकाल के दौरान मराठा साम्राज्य की राजधानी थी। जमीन से किले का डायामीटर(व्यास ) 40 किमी है। इस किला को घूमने का सबसे ज्यादा मानसून और सर्दियों में आता है।

लोहागढ़ किला

दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय एन्जॉय करने के लिए लोहागढ़ किला सबसे ज्यादा खास और अच्छा है। इसकी भी ऊंचाई समुद्र तल से 3,389 फीट है। करीब 18 वीं शताब्दी के इस किले पर मुगलों, मराठों, राष्ट्रकूट, चालुक्य और निजाम का शासन रह चुका है। इस किले की खूबसूरती इसके मनोरम दृश्य और प्रकृति है। यह किला इतना ऊंचा है कि आपको इसके चलते वक्त बार-बार पानी पीने पड़ सकता है।

शिवनेरी किला

यह खूबसूरत किला ऊंचे पहाड़ पर स्थित है। इस किले में पहली शताब्दी ईस्वी सभ्यता के निशान मिलते हैं। इसकी भी ऊंचाई समुद्र तल से 2260 फीट है। शिवनेरी किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म स्थान है। इस किले की अपनी खास खूबसूरती है। शिवनेरी किला के ऊपर चढ़ने में 2 घंटे लगते हैं। यहां सूर्योदय और सूर्यास्त के वक्त बेहद खूबसूरत दृश्य होता है।

तिकोना किला

यह भी पुणे का सबसे ऊंचा किला है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3500 फीट है। इसके साथ ही यह किला ट्रैकिंग करने के लिए मशहूर जगहों में से एक है। प्रकृति की खूबसूरती से ढके इस किले से आप पावना डैम का भी शानदार नजारा देख सकते हैं. इस किले पर पहुंचने के लिए चार घंटे की ट्रैकिंग करनी होती है।

End of Article