पुणे

Pune Crime News: मजदूर ने पड़ोसी संग दिखाई बर्बरता, गुप्तांग में घोंपा चाकू; हुई मौत

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2022, 04:54 PM IST

Pune Crime News: पुणे में हत्या की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक पड़ोसी ने अपने ही पड़ोसी के गुप्तांग में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी है। घटना पुणे के शेवलवाड़ी बस स्टैंड, मंजरी की है। मृत और आरोपी एक नर्सरी में साथ काम करते थे। हत्या वाले दिन साथ में शराब पी रहे थे।

Image

पड़ोसी ने पड़ोसी की कर दी हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक पड़ोसी ने अपने पड़ोसी के गुप्तांग में चाकू घोंपकर हत्या कर दी
  • मृत और आरोपी एक नर्सरी में साथ करते थे काम
  • हत्या वाले दिन साथ में पी रहे थे शराब

Pune Crime News: आम लोगों की जिदंगी में पड़ोसी एक अहम हिस्सा होता है। अगर किसी का पड़ोसी अच्छा होता है, तो उसके लिए जरूरत के सामना से लेकर काम तक, हर तरह की मदद के लिए खड़ा रहता है, लेकिन अगर पड़ोसियों की आपस में न बने तो बात काफी खराब हो जाती है। अक्सर पड़ोसियों के बीच झगड़े और विवाद की खबरें सुनने को मिलती रहती हैं। बहुत बार पड़ोसी एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन जाते हैं। अब पुणे में एक पड़ोसी की हत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

एक मजदूर ने अपने पड़ोसी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर उसके गुप्तांग में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी है। आरोपी की पहचान 23 साल के पीताराम के रूप में हुई है जो मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला है। मृतक की पहचान अरुण किसान सूर्यवंशी के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 54, है और मूल रूप से कर्नाटक से सबंध रखता है।

आरोपी और मृतक शराब पीने साथ गए

पुलिस ने बताया है कि, पीताराम और अरुण किसान सूर्यवंशी पुणे के शेवलवाड़ी बस स्टैंड, मंजरी में रहते हैं। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे। हडपसर पुलिस के अनुसार, पीताराम और अरुण एक नर्सरी में काम करने वाले पड़ोसी थे। 15 नवंबर को दोनों काम से घर लौटने के बाद साथ में शराब पीने के लिए चले गए थे। इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और फिर देखते ही देखते बात मारपीट पर आ गई। गुस्से में पीताराम ने अरुण के गुप्तांग में चाकू घोंप दिया और उसकी मौत कर दी।

रात में घर से भाग गया आरोपी

इसके बाद आरोपी पीताराम अकेला घर लौटा तो मृतक के परिवार ने उससे अरुण के बारे में पूछ। उसने अरुण को लेकर कहा कि, वह इस बारे में कुछ भी नहीं जानता है। इसके बाद उसी रात आरोपी पीताराम अपने घर से भाग गया। इसके बाद अरुण के परिवार ने हडपसर थाने में संपर्क किया और आरोपी पीताराम के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। हडपसर पुलिस पीताराम की तलाश में जुट गई है और मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

Delhi News: त्योहारों में नहीं चलेगा मिलावट का खेल! दिल्ली में 508 किलो नकली पनीर किया गया नष्ट, जांच के लिए भेजे गए 22 सैंपल

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

दिल्ली में साहित्य के जरिए भारतीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, इंद्रप्रस्थ साहित्य भारती की नई कार्यसमिति का हुआ ऐलान

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

तुकाराम मुंढे की FDA का बड़ा एक्शन! मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के 5 रेस्टोरेंट के लाइसेंस सस्पेंड, हाइजीन को लेकर गिरी गाज

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में नक्सल नेटवर्क पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 23 हथियार और 492 जिंदा कारतूस समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन

सस्पेंड किए गए BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर राजेश सिंह, 'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' बयान पर सीएम सम्राट का एक्शन