पुणे

Pune Crime News: निर्माणाधीन बिल्डिंग में हैवान कर रहा था पांच साल की मासूम से हैवानियत, राहगीर बने ‘देवदूत’

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2022, 01:12 PM IST

Pune Crime News: पुणे में 35 साल के एक शख्स ने 5 साल की नाबालिग के साथ हैवानियत दिखाई है। उसने एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में बच्ची के साथ यौन शोषण किया है। सूचना पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।

Image

नाबालिग के साथ हैवानियत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • 35 साल के शख्स ने 5 साल की नाबालिग के साथ हैवानियत की
  • निर्माणाधीन बिल्डिंग में बच्ची के साथ किया यौन शोषण
  • आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है

Pune Crime News: दुष्कर्म और यौन शोषण की घटनाएं आए दिन देखने को मिलती हैं। हालांकि पुलिस हमेशा से ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोकने की कोशिश करती है, लेकिन कुछ हैवान इंसानियत भूल ऐसी घटना को अंजाम देने में जरा भी नहीं डरते हैं। ऐसा ही एक मामला पुणे में सामने आया है। जहां 35 साल के एक बेरहम शख्स ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत दिखाई है। मासूम के साथ यौन शोषण करने के आरोप में पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना पुणे के यरवदा पुलिस थाना क्षेत्र की है। आरोपी वडगांवशेरी इलाके का रहना वाला है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा है कि यरवदा पुलिस ने रविवार को 35 साल वडगांवशेरी निवासी को 26 नवंबर की रात को कल्याणी नगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के बेसमेंट में 5 साल की बच्ची के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

सो रही बच्ची को उठा लिया

मामले पर यरवदा पुलिस थाने की सब-इंस्पेक्टर सुरेखा गाथाडे ने कहा है कि आरोपी मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है और वह शहर में छोटे-मोटे काम करता है। 40 साल की एक महिला घटनास्थल यानी बेसमेंट में अपनी तीन नाबालिग बेटियों के साथ सो रही थी। तभी आरोपी ने उसकी 5 साल की एक बेटी को उठा लिया और बिल्डिंग के पीछे ले गया, जहां उसने मासूम के साथ यौन शोषण की घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त नाबालिग जोर-जोर से रोने लगी। उसके रोने ने दो राहगीरों का ध्यान खींचा। इसके बाद दोनों बच्ची के बचाव में आए और उस आरोपी को पकड़ लिया।

राहगीरों ने किया पुलिस के हवाले

सुरेखा गाथाडे ने आगे कहा है कि बेटी के गायब होने के बाद उसकी मां भी उसे ढूंढ़ रही थी, जो मौके पर पहुंच गई थी। दोनों राहगीरों ने उस आरोपी को दबोच लिया और पहले जमकर पीटा। इसके बाद उन्होंने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। राहगीरों ने आरोपी की ओर से किए गए गंदे काम की जानकारी मासूम की मां को दी। जिसके बाद पीड़ित बच्ची की मां ने थाने में छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य चीजों की छानबीन कर रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article