पुणे

Pune Accident: पुणे-सोलापुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, तीर्थ से लौट रहे बुजुर्ग दंपति को टैंकर ने मारी टक्कर, मौत

पुणे के भीगवान में रविवार सुबह हिट-एंड-रन हादसे में आषाढ़ी एकादशी से लौट रहे बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार तेल टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। पति की मौके पर मौत हुई, पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

Image

हादसे के बाद लोगों की लगी भीड़

Photo : Times Now Digital

Pune Accident: पुणे जिले के भीगवान के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हिट-एंड-रन हादसे में बुजुर्ग दंपति की जान चली गई। यह हादसा उस समय हुआ जब दंपति आषाढ़ी एकादशी की तीर्थ यात्रा से लौट रहे थे और हाईवे पर तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में दंपति की मौत

मृतकों की पहचान मल्हारी पवार (57) और पंखाबाई पवार (50) के रूप में हुई है, जो अहिल्यानगर जिले के निवासी थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा 6 जुलाई की सुबह लगभग 10 बजे हुआ जब दोनों पंढरपुर से लौट रहे थे। तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मल्हारी पवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पंखाबाई गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

CCTV में कैद हुई घटना

हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें टक्कर के बाद टैंकर चालक के भागने की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, चालक टक्कर के बाद रुके बिना घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस इस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

भिगवान पुलिस स्टेशन में घटना को लेकर BNS और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि टैंकर चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल शुरू कर दी है।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें