पुणे

MHADA plans: पुणे में बसाओ सपनों का आशियाना, पहले आओ-पहले पाओ आधार पर म्हाडा बेचने जा रही 5,990 फ्लैट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 10:57 PM IST

Flats In Pune: पुणे में अपना घर खरीदने का मौका म्हाडा की ओर से दिया जा रहा है। फरवरी माह में पहले आओ,पहले पाओ और ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से घरों के आवंटन की प्लानिंग चल रही है। फ्लैट खरीदने के लिए पंजीकरण करावना होगा। उसके लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड और आय प्रमाण पत्र की आवश्कता होगी।

Image

पुणे में म्हाडा की ओर से पहले आओ,पहले पाओ और ऑनलाइन लॉटरी से बेचे जाएंगे फ्लैट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • फरवरी माह में सस्ते घर बेचने का है प्लान
  • 2908 घरों का 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर आवंटन
  • ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से भी होगा 3082 घरों का आवंटन


Pune News: पुणे में सस्ते में घर लेने का सपना पूरा कर सकते हैं लेकिन इसके लिए देरी करने पर आप चूक भी सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर घरों का आवंटन किया जाएगा। महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (म्हाडा) ने फरवरी में पुणे क्षेत्र में 5990 सस्ते घर बेचने की घोषणा की है। इसमें से 2908 घरों को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आवंटित कर दिया जाएगा। शेष घरों को लॉटरी सिस्टम के तहत देने की योजना है। यह लॉटरी म्हाडा की पुणे बोर्ड करेगी और लॉटरी का रिजल्ट 17 फरवरी को घोषित कर दिया जाएगा।

बता दें कि, म्हाडा को मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य शहरों में सस्ते में घर उपलब्ध कराने के लिए 1977 में बनाया गया था। महाराष्ट्र इकोनॉमिक सर्वे 2021-22 के मुताबिक, नवंबर 2021 तक म्हाडा 4,85,151 आवास तैयार कर चुकी है। म्हाडा के 5990 घरों को इनकम स्लैब, यूनिट साइज और स्लैब के हिसाब से कैटेगरी में रख दिया गया है। फ्लैट देने के लिए इनकम ग्रुप के हिसाब से इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन, लोअर इनकम ग्रुप, मिडिल इनकम ग्रुप और हायर इनकम ग्रुप की कैटेगरी पहले ही तैयार कर ली गई है।

रजिस्ट्रेशन के लिए करना होगा ये काम

यूनिट साइज की बात करें तो फ्लैट 300 वर्ग फुट से लेकर 600 वर्ग फुट से अधिक के बनाए गए हैं। वहीं कीमत 13 लाख रुपये से लेकर 60 लाख रुपये तक निर्धारित है। ये फ्लैट पुणे के आस-पास और पिंपरी चिंचवड में स्थित हैं। म्हाडा ने पिछले हफ्ते एक मोबाइल एप भी लॉन्च किया था, जिसके जरिए रजिस्टर करने के बाद लॉटरी सिस्टम के तहत फ्लैट के लिए आवेदन किया जा सकता है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद घर के खरीदार को आधार कार्ड, पैन कार्ड, आय प्रमाण पत्र जैसे जरूरी डॉक्यूमेंट्स दाखिल करना अनिवार्य होगा। वेरिफिकेशन के बाद ही एप्लीकेंट्स लॉटरी में हिस्सा ले पाएंगे।

इस तरह अलॉट होंगे घर

मिली जानकारी के अनुसार, कुछ फ्लैट्स को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर अलॉट कर दिया जाएगा। म्हाडा के अनुसार, 5990 फ्लैट्स में से 2908 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर अलॉट कर दिए जाएंगे। इसकी वजह ये है कि, इनकी लॉटरी पहले खुल गई थी लेकिन इन्हें किसी ने खरीदा ही नहीं। इन फ्लैट्स के लिए कोई भी शख्स पेमेंट करके पजेशन ले सकेगा। ये घर सभी वर्ग यानी ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी में उपलब्ध हो सकेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article