पुणे

Pune Near Hill Station: पुणे से कुछ घंटे की दूरी पर है ये बेस्ट हिल स्टेशन, प्राकृतिक नजारे कर देंगे दीवाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 6, 2023, 02:59 PM IST

Pune To Mahabaleshwar Trip: पुणे के पास अगर आप किसी हिल स्टेशन पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो महाबलेश्वर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पुणे के पास स्थिल सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थल में से एक है। यहां के प्राकृतिक नजारे किसी को भी दीवाना बना सकते हैं। महाबलेश्वर में आपको घूमने के लिए कई बेस्ट प्लेस मिल जाएंगे।

Image

पुणे से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित महाबलेश्वर हिल स्टेशन दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए है बेस्ट विकल्प (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे से दो से ढाई घंटे की दूरी पर है महाबलेश्वर हिल स्टेशन
  • महाबलेश्वर के प्राकृतिक नजारे देखने आते हैं दूर-दूर से पर्यटक
  • महाबलेश्वर हिल स्टेशन में घूमने के कई सारे हैं बेस्ट प्लेस


Pune News: छुट्टियों के दौरान पुणे से महाबलेश्वर जाने का प्लान बनाया जा सकता है। महाबलेश्वर महाराष्ट्र के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। यह एक लोकप्रिय और शानदार पर्वतीय स्थल है। ये पुणे शहर से लगभग 123 किमी की दूरी पर स्थित है। निजी वाहन से दो से ढाई घंटे में यहां जा सकते हैं। महाबलेश्वर ब्रिटिश काल के दौरान बॉम्बे प्रेसीडेंसी की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया था।

बता दें कि, इतिहास के रोचक जानकारियों के साथ - साथ आप यहां खूबसूरत नजारों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। अगर आप महाबलेश्वर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यहां कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां पर आपको जरूर जाना चाहिए। मार्च महीना भी महाबलेश्वर जाने के अनुकूल है।

मेप्रो गार्डन और मुंबई प्वाइंट

महाबलेश्वर का मेप्रो गार्डन एक लोकप्रिय स्थल है। इसे आपको कम से कम एक बार तो जरूर देखना चाहिए। ये स्थान विशेष रूप से अपनी स्ट्रॉबेरी उपज के लिए जाना जाता है, ईस्टर विकेंड के दौरान प्रसिद्ध स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए आपको मार्च या अप्रैल में इस स्थान पर जरूर घूमने का प्लान बनाना चाहिए। मुंबई प्वाइंट महाबलेश्वर का एक खास प्लेस है। यहां से महाबलेश्वर के सबसे लोकप्रिय नजारों को आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं, क्योंकि यहां से प्रकृति के आकर्षक नजारे देखने को मिला करते हैं।

लिंगमाला वॉटरफॉल और वेन्ना झील

महाबलेश्वर के पास लिंगमाला वॉटरफॉल समुद्र तल से 1278 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। एक बार जब आप मेन गेट पर पहुंच जाते हैं, तो लगभग 1.5 किमी ट्रैकिंग करने के बाद शानदार वॉटरफॉल की ओर जा सकते हैं। सुंदर वॉटरफॉल अपनी आकर्षक खूबसूरती के कारण महाबलेश्वर के आसपास सबसे लोकप्रिय स्थलों में से एक माना जाता है। वेन्ना झील महाबलेश्वर के पास ही स्थित है, मानव निर्मित ये झील लगभग 28 एकड़ क्षेत्र में शानदार नजारों के साथ फैली हुई है। इसकी परिधि लगभग 7 से 8 किलोमीटर के बीच है। चारों ओर की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता के कारण ये स्थान सभी के लिए रोमांचक होता है। बता दें कि, आप इस जगह पर बोटिंग और घुड़सवारी जैसी मजेदार गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!