पुणे

Pune News: जानिए आखिर क्यों पुणे का नाम बदलकर जिजाऊ नगर रखने की हो रही है मांग, इनसाइट स्टोरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 10:44 PM IST

Pune Name Controversy News: महाराष्ट्र में पुणे शहर के नाम को लेकर विवाद फिर से शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में पहले भी कई शहरों के नाम बदलने को लेकर मांग उठ चुकी हैं। पुणे शहर का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज की मां राजमाता जीजाबाई के नाम पर जीजाऊ नगर रखने की मांग हो रही है। राजमाता जीजाबाई को जीजाऊ के नाम से भी जाना जाता है।

Image

जीजाऊ माता के नाम पर पुणे का नाम रखने की हो रही मांग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • एक राजनीतिक पार्टी के नेता के ट्वीट से पुणे के नाम को लेकर विवाद शुरू
  • पहले भी महाराष्ट्र के कई शहरों के नाम बदलने की उठी है मांग
  • मराठा साम्राज्य के स्थापना में जीजाऊ माता का रहा प्रमुख योगदान

Pune News: महाराष्ट्र में औरंगाबाद शहर का नाम संभाजी नगर किए जाने की मांग चल रही है। पिछले कुछ दिनों से अहमदनगर शहर का नाम अहिल्यानगर करने की मांग शुरू की गई है और अब पुणे शहर के नाम को भी बदल देने की मांग सामने आई है। शरद पवार की पार्टी एनसीपी के नेता अमोल मिटकरी ने पुणे का नाम जिजाऊ नगर करने की मांग सरकार से की है। लेकिन इस प्रस्ताव का हिंदू महासंघ विरोध कर रहा है। इस तरह पुणे के नामांतरण के इस मुद्दे पर अब फिर से विवाद शुरू हो गया है।

बता दें कि, पुणे शहर का नाम बदलकर जो नाम रखने की मांग है वह छत्रपति शिवाजी की मां जीजाबाई से प्रेरित है। इतिहासकारों का भी मानना है कि, राजमाता जीजाबाई का मराठा साम्राज्य की स्थापना में प्रमुख योगदान रहा था। उनकी प्रेरणा से जो फैसले लिए गए उससे स्वराज की स्थापना हुई।

जानिए राजमाता जीजाऊ के बारे में

राजमाता जीजाबाई को जिजाऊ माता के नाम से भी जाना जाता है। 12 जनवरी 1598 को में महाराष्ट्र के बुलढाणा में जीजाबाई का जन्म हुआ था। उनके पिता लखूजी जाधव सिंदखेड़ नाम के गांव के राजा थे। मात्र 6 साल की उम्र में ही इनकी शादी शाहजी भोसले के साथ तय कर दी गई। दोनों की शादी के बाद शाहजी बीजापुर दरबार में रायनयिक बन गए और वे यहां के महाराज की कई जंग में जीत हासिल करने में मदद करने लगे। जीत के बाद बीजापुर के राजा ने शाहजी को कई जागीरें तोहफे में दे दी थी। इन सभी में से ही एक था शिवनेरी का दुर्ग। बता दें कि, इसी दुर्ग में जीजाबाई ने दो पुत्रों (शिवाजी महाराज, संभाजी) और 6 पुत्रियों को जन्म दिया था।

राजमाता जीजाबाई करती थी शिवाजी का मार्गदर्शन

बता दें कि, शिवाजी के जन्म के बाद जीजाबाई के पति शाहजी को मुस्तफाखां ने हिरासत में लेकर बंदी बना लिया था। कहा जाता है कि, जीजाबाई के बड़े बेटे संभाजी और पति शाहजी अफजल खान से युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त गए थे। अपने पति शाहजी की मौत के बाद जीजाबाई ने सती होने की कोशिश की, लेकिन शिवाजी ने उन्हें रोक लिया था। जीजाबाई ने शिवाजी का मार्गदर्शन करना शुरू किया। यही कारण है कि, शिवाजी ने कम उम्र में हिन्दू साम्राज्य स्थापित करने की शुरुआत कर दी थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article