पुणे

Hinjawadi Minibus Fire Incident: 'मैं सदमे में हूं...ड्राइवर का वेतन नहीं है बकाया'; मिनी बस मालिक का दावा

Hinjawadi Minibus Fire Incident: महाराष्ट्र के पुणे के पास एक निजी कंपनी की मिनी बस में असंतुष्ट ड्राइवर ने कथित तौर पर आग लगा दी। इस घटना में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने यह खुलासा किया। इस मामले में अब निजी बस कंपनी के मालिक का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि मिनी बस ड्राइवर का वेतन लंबित नहीं है।

Image

व्योमा ग्राफिक्स के मालिक नितेन शाह

Photo : ANI

Hinjawadi Minibus Fire Incident: महाराष्ट्र के पुणे के पास एक निजी कंपनी की मिनी बस में असंतुष्ट ड्राइवर ने कथित तौर पर आग लगा दी। इस घटना में चार कर्मचारियों की मौत हो गई। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस ने यह खुलासा किया। इस मामले में अब निजी बस कंपनी के मालिक का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने दावा किया कि मिनी बस ड्राइवर का वेतन लंबित नहीं है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि असंतुष्ट ड्राइवर जनार्दन हंबरदेकर का सहकर्मियों के साथ विवाद था। साथ ही समय पर वेतन न मिलने, कम दिवाली बोनस, अतिरिक्त काम के चलते नाराज भी था।

मिनी बस मालिक ने क्या कुछ कहा?

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में मिनी बस के मालिक नितेश शाह ने कहा कि मैं सदमे में हूं... पुलिस जांच जारी है। हम पुलिस के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। हम घायलों को चिकित्सा उपचार दिलाने में भी मदद कर रहे हैं। हम सभी का ध्यान रख रहे हैं। वह तमाम लोग हमारे विस्तारित परिवार का हिस्सा हैं... ड्राइवर का वेतन लंबित नहीं हैं।

क्या है पूरा मामला?

एक निजी मिनी बस में आग लगने से कंपनी के 4 कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हो गए। दुर्भाग्य से मिनी बस के पीछे मौजूद आपातकालीन निकास द्वार नहीं खुला जिसकी वजह से ये मौतें हुईं। पीड़ितों की पहचान शंकर शिंदे, राजन चव्हाण, गुरुदास लोकरे और सुभाष भोसले के रूप में हुई है। यह मिनी बस वारजे से हिंजवाड़ी जा रही थी जिसमें 14 कर्मचारी मौजूद थे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article