पुणे

Pune News: शराब पीकर बस ड्राइवर ने कई गाड़ियों पर मारी टक्कर, बाल बाल बचे लोग

पुणे में एक बस ड्राइवर शराब पीकर लोगों से भरी बस को चला रहा था। ड्राइवर ने लापरवाही में बस चलाते हुए कई गाड़ियों में टक्कर भी मार दी। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Image

नशे में ड्राइवर ने चलाई बस

KEY HIGHLIGHTS
  • ड्राइवर ने नशे में चलाई बस
  • यात्रियों से भरी थी बस
  • कई गाड़ियों में मारी टक्कर

Pune News: पुणे में शराब पीकर बस चलाने का मामला सामने आया है। पुणे के वेताल बाबा चौक के पास आज एक पीएमटी बस अचानक आगे पीछे होने लगी। बस का ड्राइवर शराब पीकर बस को कभी आगे कभी पीछे घुमा रहा था। इस दौरान बस में बहुत से लोग सवार थे, जो ड्राइवर की इस हरकत से बहुत डरे हुए थे। इस दौरान ड्राइवर ने बस को रिवर्स लेते समय रोड पर मौजूद अन्य गाड़ियों पर टक्कर भी मार दी। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं आई है। इस घटना को लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।

ड्राइवर की लापरवाही

ड्राइवर की लापरवाही के कारण इस घटना में बहुत से लोगों की जान जोखिम में आ सकती थी। इस वीडियो में साफतौर पर नजर आ रहा है कि बस में बहुत सारे लोग सवार है और ड्राइवर बस को बहुत लापरवाही से चला रहा है जिससे अंदर बैठे यात्री डर के कारण जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। लेकिन ड्राइवर नशे की हालत में बस को आगे पीछे घुमा रहा है। जिससे रोड पर मौजूद लोगों को भी जख्मी होने का खतरा बना हुआ था। राहत की बात ये है कि इस घटना में किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

पुलिस ने लिया एक्शन

ड्राइवर की इस हरकत पर पुलिस ने उस पर एक्शन लिया है। पुलिस ने बताया कि इस बस को निलेश सावंत नाम का ड्राइवर चला रहा था, जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बस ड्राइवर निलेश सावंत के खिलाफ पुणे के चतुर्शिंगी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article