शहर

राम मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू , स्थापित किया 150 KG सोना जड़ित 'श्री राम यंत्र'

राम यंत्र लगभग दो साल पहले एक औपचारिक जुलूस के रूप में तिरूपति देवस्थानम से अयोध्या लाया गया था और तब से इसकी प्रतिदिन पूजा की जाती है। इसे चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष से जुड़े अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में शुभ ’अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान मंदिर की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया जाएगा।

Image

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या राम मंदिर पहुंचीं

अयोध्या : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को अयोध्या में राम मंदिर गईं और वहां विशेष धार्मिक समारोहों के तहत 150 किलोग्राम सोने से जड़ित श्री राम यंत्र की स्थापना की। भारत के राष्ट्रपति के आधिकारिक ’एक्स’ हैंडल पर एक पोस्ट में कहा गया, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पवित्र अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा की।

पोस्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पावन अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, श्री माता अमृतानंदमयी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में दिव्य मंदिर में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने रामलला मंदिर में दर्शन और आरती की तथा प्रभु रामलला से सबकी सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

इससे पहले सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर राष्ट्रपति कार्यालय के एक आधिकारिक पोस्ट में कहा गया था कि मुर्मू के अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने कहा कि वैदिक गणित पर आधारित श्री राम यंत्र सकारात्मक आध्यात्मिक ऊर्जा उत्पन्न करने के लिए बनाया गया है और यह भगवान राम की दिव्य उपस्थिति का प्रतीक है। 150 किलोग्राम सोने की परत चढ़ी चौकोर धातु की प्लेट में वैदिक और ’बीज’ मंत्र उत्कीर्ण हैं। मिश्रा ने कहा कि यह यंत्र कांची कामकोटि पीठम के श्री राम यंत्र पर आधारित है और स्वामी विजयेंद्र सरस्वती के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह यंत्र लगभग दो साल पहले एक औपचारिक जुलूस के रूप में तिरूपति देवस्थानम से अयोध्या लाया गया था और तब से इसकी प्रतिदिन पूजा की जाती है। इसे चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष से जुड़े अनुष्ठानों के हिस्से के रूप में शुभ ’अभिजीत मुहूर्त’ के दौरान मंदिर की दूसरी मंजिल पर स्थापित किया जाएगा।

इस बीच, राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे अयोध्या में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने बताया कि मंदिर परिसर और शहर भर में 7,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया गया है, साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि यातायात प्रतिबंध भी लगाए गए हैं। अधिकारियों ने निवासियों और श्रद्धालुओं से सहयोग करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचने का आग्रह किया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article