प्रयागराज

Umesh Pal Murder:यूपी पुलिस को बड़ी कामयाबी, 5 आरोपियों का मिला रिमांड, टॉर्चर न करने की लगाई गुहार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 3, 2023, 08:32 PM IST

Umesh Pal Murder case Update: उमेश पाल हत्याकांड मामले में गिरफ्तार 5 आरोपियों की कस्टडी रिमांड को मंजूर कर लिया गया है सीजेएम कोर्ट द्वारा 5 आरोपियों को 6 घंटे की रिमांड कस्टडी में भेजा गया है।

Umesh Pal Murder Accused: प्रयागराज के बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार पांच आरोपियों की कस्टडी रिमांड कोर्ट से मंजूर हो गई है, बताया जा रहा है कि कोर्ट से पुलिस ने आरोपियों की 24 घंटे की कस्टडी रिमांड मांगी थी आरोपियों के वकील ने इसको लेकर कड़ा विरोध जताया वहीं इसके बाद कोर्ट ने आरोपियों की छह घंटे की रिमांड मंजूर की है।

वहीं आरोपियों के वकील की ओर से मांग की गई है कि कस्टडी रिमांड के दौरान आरोपियों को टॉर्चर न किया जाए गौर हो कि बहुचर्चित उमेश पाल हत्याकांड मामले में की जांच में पुलिस पूरी तत्परता से जुटी हुई है।

थर्ड डिग्री टॉर्चर न इस्तेमाल करने का निर्देश

सीजेएम कोर्ट ने पुलिस द्वारा दी गई रिमांड अर्जी स्वीकार कर ली, गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड पर ले जाएगी, वहीं थर्ड डिग्री टॉर्चर न इस्तेमाल करने का निर्देश दिया है।

वकील भी रहेगा मौजूद

रिमांड पर लेने से पहले पुलिस सभी आरोपियों का मेडिकल कराएगी, फिर अपने साथ ले जाएगी रिमांड के दौरान होने वाली पूछताछ में एक वकील भी मौजूद रहेगा वहीं कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिया है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों के साथ टॉर्चर या थर्ड डिग्री का इस्तेमाल नहीं किया जाए।

कोर्ट में पुलिस दोबारा पांचों आरोपियों को पेश करेगी

रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब पांचों आरोपियों नियाज अहमद, मोहम्मद सजर, कैश अहमद, राकेश कुमार और अरशद कटरा उर्फ अरशद खान से करेगी पूछताछ। रिमांड में लेने से पहले इनका मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा, कोर्ट ने कहा कि आरोपियों पुलिस आरोपियों पर टॉर्चर या थर्ड डिग्री की इस्तेमाल नहीं करेगा वहीं रिमांड की अवधि पूरी हो जाने के बाद कोर्ट में पुलिस दोबारा पांचों आरोपियों को पेश करेगी।

माफिया अतीक अहमद का बहनोई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस की STF ने प्रयागराज की एक अदालत द्वारा हाल ही में उम्रकैद की सजा पाने वाले माफिया अतीक अहमद के बहनोई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (एसटीएफ) ने डॉ. अखलाक अहमद की गिरफ्तारी की पुष्टि की।उन्होंने कहा कि पूरी छानबीन के बाद शनिवार देर रात माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक को मेरठ के नौचंदी इलाके से गिरफ्तार किया गया।

अतीक का बेटा असद और शूटर मुस्लिम गुड्डू व साबिर मेरठ आए थे

सूत्रों के अनुसार, इसी साल फरवरी में प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के बाद अतीक का बेटा असद और शूटर मुस्लिम गुड्डू व साबिर मेरठ आए थे। उन्होंने बताया कि डॉ. अखलाक को शूटरों को संरक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, डॉ. अखलाक पर न सिर्फ शूटरों को पनाह देने, बल्कि उनकी आर्थिक मदद कर उमेश पाल की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!