प्रयागराज

महाकुम्भ के साथ ही आसपास के जिलों में भी ट्रैफिक जाम न लगे, CM योगी आदित्यनाथ के अधिकारियों को सख्त निर्देश

वीकेंड आने के साथ ही प्रयागराज महाकुम्भ क्षेत्र में एक बार फिर श्रद्धालुओं की भीड़ काफी बढ़ गई है। पिछले सप्ताह प्रयागराज आने वाली तमाम सड़कों पर मीलों लंबा जाम लग गया था। इससे सबक लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कहीं भी जाम नहीं लगना चाहिए।

Image

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Photo : Twitter

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुम्भ में ट्रैफिक जाम को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। बता दें कि वीकेंड आते ही आज एक बार फिर प्रयागराज में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

CM योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों को कहा है कि वह स्वयं सड़क पर उतरें और ट्रैफिक की समस्या को सुलझाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि प्रयागराज महाकुम्भ नगर ही नहीं, प्रयागराज, अयोध्या, वाराणसी जिलों और आसपास के किसी भी जिले में कहीं पर भी सड़क पर जाम न लगे।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जाम लगने पर अधिकारियों को जिम्मेदारी लेनी होगी। इस बीच संगम में डुबकी लगाने के लिए आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बंगाल और ओडिशा से भी श्रद्धालु यहां आए हैं।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मेला प्रशासन ने यात्रा मार्ग को कई जगहों पर डायवर्ट किया हुआ है। संगम तक जाने और संगम से वापस आने के लिए दो अलग-अलग रास्ते बना दिए गए हैं। अब सीधे शहर की जगह शहर के बाहर की गाड़ियों को पार्क किया जा रहा है। सिर्फ पास वाली गाड़ियों को ही अंदर आने की इजाजत दी गई है। प्रशासन की कोशिश है कि शांति और आराम से लोग पवित्र महाकुम्भ में आस्था की डुबकी लगा लें।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article